ममता बनर्जी को बड़ा झटका, दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। TMC MP Dinesh Trivedi resign from Rajya Sabha: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और हम यहां कुछ भी बोल नहीं सकते हैं। बता दें कि दिनेश त्रिवेदी टीएमसी के कद्दावर नेता हैं और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं, ऐसे में चुनाव से महज कुछ महीने पहले दिनेश त्रिवेदी का राज्यसभा से इ्स्तीफा देना ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि अभी तक दिनेश त्रिवेदी ने भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा है कि वो टीएमसी में बने रहेंगे या फिर किसी और दल का हाथ थामेंगे।

दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि मैं अपनी पार्टी का शुक्रगुजार हूं जिसने मुझे यहां भेजा। मेरे राज्य में हिंसा हो रही है और मैं इसके लिए कुछ कर नहीं पा रहा हूं, जिसकी वजह से मुझे यहां घुटन महसूस हो रही है। मेरी आत्मा मुझसे कहती है कि अगर तुम यहां बैठकर कुछ नहीं कर सकते हो तो तुम्हे हर हाल में इस्तीफा दे देना चाहिए, मैं आगे भी पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करता रहूंगा। दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि तृणमूल का मतलब होता है आधारभूत, जमीन से जुड़ा हुआ। मेरे इस्तीफा देने से राज्यसभा में किसी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को आने का मौक मिलेगा।
-
Nandigram Election 2026: कौन हैं पबित्र कर? किस जाति से? TMC उम्मीदवार BJP के सुवेंदु अधिकारी को देंगे चुनौती -
कौन हैं वो 4 विधायक? जिनकी वजह से बिहार राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का हार गया उम्मीदवार -
क्या ‘डिस्को डांसर' बनेंगे बंगाल BJP के CM फेस? Mithun Chakraborty के बयान और मोदी के साथ ने बढ़ाई चर्चा -
Rajya Sabha Election 2026: बिहार में पांचों सीटों पर NDA की जीत, हरियाणा में फंसा पेंच -
Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान आज, कब आएंगे नतीजे? -
Sanjay Bhatia from BJP and Karamvir Singh Boudh from Congress Elected to Rajya Sabha -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?












Click it and Unblock the Notifications