चर्चा के बिना ही बिल पास करने पर भड़के टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, बोले- चाट पापड़ी बना रहे हो क्या?
चर्चा के बिना ही बिल पास करने पर भड़के टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, बोलेर- चाट पापड़ी बना रहे क्या?
नई दिल्ली, 2 अगस्त: संसद के मौजूदा मानसून सत्र में बिना बहस के कई बिलों को पास कराने के लिए तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। ओब्रायन ने कहा कि ये कोई चाट पापड़ी बनाना नहीं है कि जो आप बिना बहस बिल पास कर रहे हैं। अपने ट्वीट में डेरेक ने अब तक पास हुए 12 बिलों पर चर्चा का समय भी बताया है। किसी भी बिल पर कुछ मिनट से ज्यादा चर्चा नहीं हुई है और कॉकोनट डेवेलपमेंट बिल तो राज्यसभा में एक मिनट में ही पास कर दिया गया।
Recommended Video

डेरेक ओ ब्रायन ने अपने ट्वीट में लिखा है- पहले 10 दिनों में मोदी-शाह ने 12 बिल पास करवाए हैं और औसतन एक बिल पर बहस के लिए 7 मिनट दिए गए हैं। डेरेक ने इसे तंजिया लहजे में मास्टर स्ट्रोक कहते हुए लिखा है कि आप कानून बना रहे हैं या पापड़ी चाट।
डेरेक ने एक चार्ट के जरिए इस सत्र में पास हुए 12 बिलों की जानकारी दी है कि किस बिल पर कितने समय के लिए चर्चा की गई। इनमें 4 बिल राज्यसभा और 8 बिल लोकसभा में पास हुए हैं। राज्यसभा से पास हुए कॉकोनट डेवलेपमेंट बोर्ड बिल को एक मिनट में पास कर दिया गया। उन्होंने सभी 12 बिलों पर बहस का औसत समय सात मिनट बताया है।
#MASTERSTROKE #Parliament
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) August 2, 2021
In the first 10 days, Modi-Shah rushed through and passed 12 Bills at an average time of UNDER SEVEN MINUTES per Bill 😡(See shocking chart👇)
Passing legislation or making papri chaat! pic.twitter.com/9plJOr5YbP
मौजूदा सत्र में विपक्ष पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा और जांच की मांग को लेकर लगातार हंगामा कर रहे हैं और दोनों सदनों की कार्यवाही ठप है। हंगामे के बीच ही केंद्र सरकार ने कई बिल संसद में पास करवा लिए हैं, इसी को लेकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ये बात कही है। बता दें कि पेगासस मामले पर विपक्ष सरकार से जवाब की मांग करते हुए सदन नहीं चलने दे रहा है। वहीं सरकार ने इसे गैर जरूरी मुद्दा बताया है।












Click it and Unblock the Notifications