बंगाल के राज्यपाल पर भड़के डेरेक ओ ब्रायन, बोले-आपको शर्म आनी चाहिए
Derek O'Brien slammed Jagdeep Dhankhar
कोलकाता। Derek O'Brien slammed Jagdeep Dhankhar .तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन(Derek O'Brien) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar )को कथित तौर पर बिना किसी आधार के राज्य को नीचा दिखाने और आलोचना करने पर निंदा की है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के पुलिस चीफ सुरजीत पुरकायस्थ और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के उपर राजनीति से प्रेरित पुलिस कार्रवाईयां करने की गंभीर आरोप लगाया है।

जगदीप धनखड़ के आरोपों का पलटवार करते हुए सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि, आम तौर पर आपको नजरअंदाज कर देता हूं, लेकिन आपने रेखा पार कर ली है। बस! आप और कुछ नहीं बल्कि उनके गुरु की आवाज़ हैं! आपने उस कार्यालय का अपमान किया है जिस पर आप मौजूद हैं। बिना आधार के आलोचना करना और अपने राजनीतिक आकाओं की सेवा करने के लिए बंगाल का अपमान करना। बंगाल के आतिथ्य का आनंद लेते हुए आप ऐसा कर रहे हैं, आपको शर्म आनी चाहिए।
कई बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाईयों को लेकर राज्यपाल ने कहा कि, ममता बनर्जी और पुलिस चीफ ने राज्य लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस अधिनियम और संवैधानिक प्रावधानों का ऐसा घोर उल्लंघन पुलिस और प्रशासन के राजनीतिक रुख को साबित करता है। जो कानून तौर "राजनीतिक रूप से तटस्थता" के लिए आवश्यक है।
उधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमर्त्य सेन को पत्र लिखकर उनकी पारिवारिक संपत्ति से जुड़े हालिया विवाद को लेकर भी दुख जताया था। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती ने पिछले दिनों कहा था कि सेन के परिवार ने अवैध तरीके से कैंपस में जमीन पर कब्जा कर रखा है। ममता बनर्जी ने कहा, 'केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए अमर्त्य सेन को निशाना बनाया जा रहा है। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजनीतिक विचार रखने के लिए जिस तरह मुझ पर निशाना साधा जा रहा है, उसी तरह उनपर भी हमले किए जा रहे हैं।










Click it and Unblock the Notifications