आईने में देखकर नुसरत जहां ने खुद से कहा-आंखों को ही बोलने दो.... वायरल हुई तस्वीरें

कोलकाता। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि टीएमएसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां सोशल मीडिया की सबसे चर्चित सांसदों में से एक हैं, आए दिन कभी उनके लुक की, तो कभी उनकी तस्वीरों को लेकर चर्चा होती रहती हैं, ये बात नुसरत जहां को भी पता है और शायद इसी वजह से वो भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, हाल ही में नुसरत ने एक बार फिर अपनी ट्रेडिशनल लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं,जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ट्रेडिशनल अवतार दिखीं नुसरत जहां

सबसे खास बात ये है कि इन तस्वीरों में नुसरत जहां, बिंदी, चूड़ा और सिंदूर में दिखाई दे रही हैं और खुद उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ एक बेहतरीन कैप्शन लिखा है,ये कैप्शन है-आंखों को बोलने दो

नुसरत की ये तस्वीरें बहुत ज्यादा ही खूबसूरत हैं...

नुसरत की ये तस्वीरें बहुत ज्यादा ही खूबसूरत हैं, वो तस्वीरों में आईने के सामने बैठी हैं और खुद को निहार रही हैं। बता दें कि नुसरत को सिंदूर, बिंदी में देखकर कुछ यूजर उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं लेकिन नुसरत को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

नुसरत जहां ने कारोबारी निखिल जैन से शादी की है..

आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से शादी की है, तब से ही वो लोगों के निशाने पर हैं, दरअसल नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की। नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसे लेकर भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदूर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था।

'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

अपने खिलाफ फतवा जारी होने की खबरों पर नुसरत जहां ने कहा था, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं, मैं अपना धर्म जानती हूं, मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+