TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, दीवार पर काली स्याही पोती

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थित घर की दीवार को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार रात 10.30 बजे कुछ उपद्रवियों ने अभिषेक बनर्जी के चाणक्यपुरी के बंगला भवन स्थित कार्याकल की ओर पत्थरबाजी की। इसके अलावा इन लोगों ने अभिषेक बनर्जी के घर की दीवार को काले रंग की स्याही से भी पोत दिया। जानकारी के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारी अभिषेक बनर्जी के कार्याल पहुंचे और इन लोगों ने काली स्यासी से दीवार को पोत दिया। बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

abhishek banerjee

यही नहीं अभिषेक बनर्जी के घर पर भी इसी तरह की घटना सामने आई है। उनके घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इस घटना के बारे में दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि टीएमसी के सदस्यों की ओर से इन दोनों ही घटनाओं को लेकर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बता दें कि यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमला हुआ था। दोनों ही नेता जब अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर जा रहे थे तो उनके काफिले पर हमला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+