दिल्ली में आज से TMC का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिन का प्रदर्शन
टीएमसी आज से दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ दो दिन का प्रदर्शन करने जा रही है। मनरेगा फंड और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले फंड में हो रही देरी के खिलाफ टीएमसी आज से दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
हालांकि टीएमसी को अभी तक जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है। ऐसे में पार्टी राजघाट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी में है। मंगलवार को पार्टी मनरेगा मजदूरों के साथ दिल्ली में रैली करेगी। दोनों ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

टीएमसी की ओर से दो दिन का दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है। पार्टी ने इसे अधिकारों की लड़ाई बताया है। मनरेगा स्कीम के तहत 100 दिन तक काम की गारंटी के तहत केंद्र की ओर से मिलने वाले फंड में हो रही देरी के खिलाफ टीएमसी मोर्चा खोलने जा रही है।
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। साथ ही पार्टी की 49 बसें भी समर्थकों के साथ आज पहुंच रही हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि प्रदर्शन का विचार नोबो जवार यात्रा के दौरान आया था। यात्रा के दौरान केंद्र की ओर से फंड में हो रही देरी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
टीएमसी ने आरोप लगाया है कि हमारे प्रदर्शन को रोकने की कई कोशिशें की गई हैं, हमे प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई, ट्रेन और फ्लाइट को रद्द किया गया। जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मौखित अनुमति दी गई है, लिखित में हमे इसकी अभी भी इजाजत नहीं दी गई है।
रविवार को पार्टी के शीर्ष नेता सुदीप बंदोपाध्याक, चंद्रिमा भट्टाचार्य, डोला सेन और बाबुल सुप्रियो ने पार्टी के सांसद सौगत राय से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान आज से शुरू हो रहे प्रदर्शन पर चर्चा की। बैठक के बाद बंदोपाध्याय ने कहा कि कल राजघाट पर हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
इसके बाद हम अपना प्रदर्शन शुरू करेंगे। मनरेगा हमारे प्रदर्शन की मुख्य वजह है, इसका सांकेतिक तौर पर महात्मा गांधी से संबंध है,इसी लिए हम यहां से प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications