'2024 में मोदी के सामने कौन बने पीएम पद का दावेदार', विपक्ष की इस पार्टी ने बता दिया नाम
बेंगलुरू में विपक्ष की बैठक के दौरान एक बड़ा मुद्दा यह भी रहा कि आखिर विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ किया है कि कांग्रेस को सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।
खड़गे ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री का फेस नहीं है। खड़गे के इस बयान के बाद टीएमसी नेता शताब्दी रॉय ने कहा कि तब तो हम चाहेंगे कि ममता बनर्जी विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा हैं।

बता दें कि 18 जुलाई को विपक्ष की बेंगलुरू में हुई बैठक के दौरान 2024 में भाजपा के खिलाफ सभी दलो ने एकजुट होकर लड़ने की बात कही है। बैठक में खड़गे ने कहा कि हम 26 दलों की मिलकर 11 राज्यों सरकार हैं।
भाजपा अकेले 303 सीटों पर नहीं जीती है, उसने सहयोंगियों के वोट पर जीत हासिल की और इसके बाद उनसे किनारा कर लिया। आज भाजपा अध्यक्ष अलग-अलग राज्यों में इन्हें मनाने के लिए दौड़ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि विपक्ष की बैठक के बाद इस गठबंधन को इंडिया का नाम दिया गया है।
बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी पर तलवार लटक रही है। दरअसल सूरत की कोर्ट ने उन्हें मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई और उनपर अगला चुनाव लड़ने पर तलवार लटक रही है।
राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट के फैसले के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन यहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जाने के बाद अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था। हालांकि अभी भी राहुल गांधी के पास सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 21 जुलाई को करेगी।












Click it and Unblock the Notifications