'अमित शाह देश का सबसे बड़ा पप्पू', TMC कार्यकर्ताओं ने शुरू किया टीशर्ट कैंपेन, गृहमंत्री का ऐसे उड़ाया मजाक
(ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से शुक्रवार को एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
नई दिल्ली, 04 सितंबर: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी से शुक्रवार को एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमित शाह को 'देश का सबसे बड़ा पप्पू' बताया है।
Recommended Video

अमित शाह के चेहरे छपे वाली टीशर्ट
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अमित शाह पर निशाना साधने के लिए अभिषेक बनर्जी से इंस्पायर होकर एक टीशर्ट कैंपेन शुरू किया है। टीशर्ट पर अमित शाह का चेहरा है और उसके नीचे लिखा है कि 'देश का सबसे बड़ा पप्पू'। टीएमसी के कई बड़े कार्यकर्ता 'इंडियाज बिगेस्ट पप्पू' कैप्शन के साथ अमित शाह के चेहरे छपे वाली टीशर्ट पहने हुए हैं।

अमित शाह पर निशाना
रिजू दत्ता और अरूप चक्रवर्ती जैसे टीएमसी प्रवक्ताओं ने 'इंडियाज बिगेस्ट पप्पू' टी-शर्ट पहने हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं। दत्ता ने विपक्ष शासित राज्यों में सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए अमित शाह पर भी निशाना साधा।

'अपने बेटे को राष्ट्रवाद सिखाए अमित शाह'
रिजू दत्ता ने कहा कि हर राज्य में भाजपा हार गई है, वे सरकारों को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रहे हैं। गृह मंत्री के रूप में अमित शाह की नाक के नीचे कई घोटाले हुए हैं। शाह सभी को राष्ट्रवाद सिखाते हैं लेकिन अपने बेटे को राष्ट्रवाद नहीं सिखा सकते, जो राष्ट्रीय ध्वज नहीं लहरा सकता।

'अमित शाह सबसे बड़ा पप्पू'
ये सभी संकेत साबित करते हैं कि वह एक अक्षम गृह मंत्री हैं और इसलिए हम उन्हें भारत का सबसे बड़ा पप्पू कह रहे हैं। ईडी ने कोयला घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को शुक्रवार (2 सितंबर) को अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए नया समन जारी किया था।

ईडी ने अभिषेक बनर्जी से की पूछताछ
अभिषेक बनर्जी सुबह करीब 11 बजे कोलकाता के पास साल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। नाराज टीएमसी नेता ने तब अमित शाह और केंद्र पर उन्हें "धमकी" देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने के लिए तीखा हमला किया।
यह भी पढ़ें- जोधपुर में OBC मोर्चा की बैठक व बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन, गृहमंत्री अमित शाह भी करेंगे शिकरत












Click it and Unblock the Notifications