टीएमसी ने राज्यसभा में CAA-NRC पर नियम 267 के तहत चर्चा के लिए दिया नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनआरसी) और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा नियम 267 के तहत उठाने पर अड़े विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। जिसके चलते राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। वहीं टीएमसी ने एंटी सीएए-एनआरसी- एनपीआर पर चर्चा के लिए रूल 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेज नोटिस दिया है। जिस पर 4 फरवरी को चर्चा होगी।

TMC given Suspension of Business Notice under rule 267 in Rajya Sabha for February 4

सोमवार को एनपीआर और सीएए का मुद्दा नियम 267 के तहत उठाने की अनुमति देने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण तीन बार के स्थगित करना पड़ा।इस बीच, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने एनपीआर और सीएए का मुद्दा नियम 267 के तहत उठाने की अनुमति देने की मांग पर नारेबाजी शुरू कर दी।

उच्च सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरु होने पर उपसभापति हरिवंश ने प्रश्नकाल शुरू करने के लिए कहा। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने एनपीआर और सीएए का मुद्दा नियम 267 के तहत उठाने की अनुमति देने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नियमों के अनुसार सदन की बैठक का संचालन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। वह नियम 267 के तहत तत्काल महत्व के मुद्दों को उठाने की मांग कर रहे हैं। इस पर उपसभापति ने कहा कि सभापति एम वेंकैया नायडू पहले की स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन विषयों को सदस्य उठाने की मांग कर रहे हैं, उन्हें दो बजे के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उठाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+