TMC में 'हस्ताक्षर कांड'! ममता-अभिषेक के ठिकानों पर CID की रेड, भड़के कल्याण ने साधा CM पर निशाना

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का सियासी संकट मंगलवार को और गहरा गया, जब CID ने पूर्व CM ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति से जुड़े कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे CID की एक टीम कोलकाता स्थित टीएमसी के केंद्रीय कार्यालय 30B हरिश चटर्जी स्ट्रीट पहुंची। टीम के साथ कालीघाट थाने की पुलिस और बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं।

TMC Crisis

जांच एजेंसी की तीन अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। एक टीम ममता बनर्जी के आवास पहुंची, जबकि दूसरी टीम अभिषेक बनर्जी के कार्यालय और तीसरी टीम उनके आवास पर तलाशी लेने पहुंची, आपको बता दें कि इन दिनों ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर हैं, CID अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेजकर कथित फर्जी हस्ताक्षरों के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। जवाब में उन्होंने बताया कि विधायकों के हस्ताक्षर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एकत्र किए गए थे। इसी जानकारी के आधार पर जांच एजेंसी ने संबंधित स्थानों की तलाशी ली है।

क्या है 'हस्ताक्षर कांड'?

विवाद की शुरुआत 27 मई को हुई थी, जब टीएमसी विधायक Ritabrata Banerjee और संदीपन साहा ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत सौंपकर दावा किया कि 6 मई को हुई पार्टी बैठक में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया था। दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने बैठक के प्रस्ताव रजिस्टर पर 19 मई को हस्ताक्षर किए थे, जबकि दस्तावेजों में 6 मई की तारीख दर्ज है। इससे दस्तावेज की वैधता और उस पर मौजूद हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हो गए।

'फर्जी प्रस्ताव' का आरोप, FIR दर्ज

शिकायत में दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि 6 मई का कथित प्रस्ताव "गढ़ा हुआ और फर्जी" है। उनका दावा था कि दस्तावेज पर मौजूद 70 हस्ताक्षरों में से 14 ब्लॉक लेटर (बड़े अक्षरों) में लिखे गए हैं, जिससे उनके असली होने पर संदेह पैदा होता है। इन आरोपों के बाद FIR दर्ज की गई और जांच CID को सौंप दी गई। मामला सार्वजनिक होने के कुछ ही समय बाद टीएमसी ने दोनों विधायकों को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के आरोप में निष्कासित कर दिया।

ममता बनर्जी के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई- कल्याण बनर्जी

पूर्व CM ममता बनर्जी के आवास पर CID टीम के पहुंचने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, 'यह कानून के मुताबिक नहीं है, ममता बनर्जी के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, और न ही उन्हें कहीं गवाह के तौर पर बुलाया गया है। यह CM सुवेंदु अधिकारी की बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, वे बस ममता बनर्जी को परेशान करना चाहते हैं।'

हम इसकी निंदा करते हैं: कुणाल घोष

पूर्व CM ममता बनर्जी के घर पर CID टीम के पहुंचने पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, 'हम इसकी निंदा करते हैं, हम सभी कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, सभी जानते हैं कि वह अभी दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक और एक और ज़रूरी कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में यहां क्या हो रहा है?. मैंने अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन CID ने मुझे जाने नहीं दिया, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है कि ममता बनर्जी के दिल्ली में होने के बावजूद CID और केंद्रीय बल उनके घर पर मौजूद हैं।'

 यह पढ़ें: Satabdi Roy: 'बहुत बदल गई हैं दीदी', ममता बनर्जी से बगावत करने वाली शताब्दी रॉय की क्या है जाति?
यह पढ़ें: Satabdi Roy: 'बहुत बदल गई हैं दीदी', ममता बनर्जी से बगावत करने वाली शताब्दी रॉय की क्या है जाति?
यह पढ़ें:Satabdi Roy: 'मुझे TMC ने नहीं बनाया, मैं खुद स्टार थी', कौन हैं शताब्दी रॉय? ममता की करीबी ने बदले सुर!
यह पढ़ें:Satabdi Roy: 'मुझे TMC ने नहीं बनाया, मैं खुद स्टार थी', कौन हैं शताब्दी रॉय? ममता की करीबी ने बदले सुर!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+