तिरुपति प्रसादम विवाद पर एक्शन में जेपी नड्डा, आंध्रा CM से की बात, FSSAI करेगी लैब रिपोर्ट की जांच

Tirupati prasadam row: तिरुपति के लड्डुओं पशु चर्बी के इस्तेमाल के दावों के बाद राजनीति गरमा गई है। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद पूरे देश में भी बवाल मच गया है। मामला बढ़ता हुआ देखकर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'अब इस मामले की जांच भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) करेगी।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार 20 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि तिरुपति प्रसादम में मिलावट की एफएसएसएआई (FSSAI) जांच करेगी।

JP Nadda

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तिरुपति प्रसादम विवाद पर कहा कि जैसे ही मुझे खबर मिली मैंने चंद्रबाबू नायडू से बात की और इस बारे में जानकारी ली, मैंने उनसे कहा है कि उनके पास जो रिपोर्ट है, उसे मुझे भेजें। मैं इसकी जांच करूंगा और राज्य नियामक से भी बात करूंगा और जानूंगा कि उनका क्या कहना है।

रिपोर्ट की पूरी तरह से जांच करने के बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी, कानून और हमारे FSSAI के दायरे में जो भी आएगा, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हम राज्य सरकार की तरफ से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान भी सामने आया था। उन्होंने सीएम नायडू द्वारा तिरुपति प्रसादम में चर्बी के इस्तेमाल के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी।

लैब रिपोर्ट में क्या सामने आया है?
खबर के मुताबिक, तिरुपति प्रसादम (लड्डू) की लैब रिपोर्ट के सैंपल "लार्ड" (सूअर की चर्बी से संबंधित) और मछली के तेल पाए गए हैं। तिरुपति लड्डू के सैंपल 9 जुलाई 2024 को लिए गए थे और इसकी जांच रिपोर्ट 16 जुलाई को आई थी। लेकिन आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने अब इस रिपोर्ट को सार्वजनिक कर इसके जांच के आदेश दिए हैं।

चंद्रबाबू नायडू सरकार ने ऐसा आरोप लगाया है कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। हालांकि, इस मामले में अभी तक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+