आंध्र के मंदिरों में जल्द ही किया जाएगा शुद्धिकरण, तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले सीएम चंद्रबाबू नायडू

Tirupati Prasadam Row: इन दिनों तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में घी की जगह पशु चर्बी के इस्तेमाल होने का मामला काफी गरमाया हुआ है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बड़ी घोषणा की है। सीएम नायडू ने कहा है कि जल्द ही राज्य के सभी मंदिरों का 'शुद्धिकरण' शुरू किया जाएगा।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति के लड्डुओं में पशु चर्बी के इस्तेमाल किए जाने रिपोर्ट सामने आने के बाद यह फैसला लिया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तेलुगु देशम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Chandrababu Naidu

उन्होंने धार्मिक नेताओं से सलाह-मशविरा करने के बाद आवश्यक कदम उठाने का भी वादा किया। नायडू ने कहा, 'तिरुपति लड्डू विवाद के जवाब में जीर स्वामी, कांची स्वामी और अन्य धार्मिक नेताओं के साथ परामर्श के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्रवाई तय करने के लिए मठाधीशों, संतों, पुजारियों और अन्य प्रमुख हिंदू धर्म विशेषज्ञों से परामर्श करेगी।

इन परामर्शों के बाद, सरकार तिरुपति में प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के आधिकारिक संरक्षक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के बारे में अपना निर्णय लेगी। बता दें कि सीएम नायडू के आरोपों के बाद यह विवाद सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि पूर्व वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान मंदिर में चढ़ाए जाने वाले लड्डू में 'चर्बी और मछली के तेल' जैसे पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+