Tirupati Laddu: घी सप्लाई करने वाली डेयरी को FSSAI ने भेजा नोटिस, तिरुपति मंदिर में हुआ शुद्धिकरण अनुष्ठान
Tirupati Laddu Row: तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लड्डू में जानवरों की चर्बी होने के आरोपों के बाद से जमकर बवाल मचा हुआ है। कई जनहित याचिकाएं (PIL) दायर की गई हैं और इस मामले की गहन जांच की मांग की जा रही है। इस सबके बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ए आर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड (A R Dairy) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
वहीं तिरुपति लड्डुओं की पवित्रता को लेकर उठे विवाद के जवाब में, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में चार घंटे का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया।

बता दें एआर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड तमिलनाडु की वो ही कंपनी है, जिस पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को घटिया घी की आपूर्ति करने का आरोप है। आरोप है कि इस डेयरी द्वारा सप्लाई घी जिसका इस्तेमाल तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए लड्डू बनाने में किया जाता है उस घी में पशु वसा का उपयोग किया गया था।
FSSAI ने किस आधार पर भेजा डेयरी को नोटिस
भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक द्वारा यह हस्तक्षेप इन धार्मिक प्रसादों में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गहन जांच के अनुरोध के बाद किया गया है। FSSAI की कार्रवाई आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में प्रिवेंटिव मेडिसिन संस्थान के निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इस रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि ये डेयरी बीते चार साल से TTD को घी सप्लाई कर रही थी। जो कथित तौर पर चर्बी युक्त घी की सप्लाई कर पवित्र प्रसाद की पवित्रता से समझौता कर रहा है।
डेयरी की गई ब्लैकलिस्ट
बता दें इस खुलासे के बाद तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए घी सप्लाई कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के बाद कर्नाटक की नंदनी डेयरी को घी सप्लाई का काम सौंपा गया है।
मंदिर में किया चार घंटे का शुद्धिकरण अनुष्ठान
वहीं प्रसाद को लेकर हुए खुलासे के बाद भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के तिरुपतिमंदिर में चार घंटे का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया। प्रसाद में अनुचित सामग्री के उपयोग के कारण हुई कथित अपवित्रता को सुधारने के उद्देश्य से ये अनुष्ठान किया।
TTD ने प्रसाद की पवित्रता को लेकर जारी किया बयान?
इसके साथ ही तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने भक्तों को आश्वस्त दिया है कि इस पवित्र अनुष्ठान के बाद मंदिर के प्रसाद की पवित्रता बहाल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शुद्ध तरीके से सारी जांच के बाद प्रसाद तैयार करवाया जा रहा है और ये अनुष्ठान इसलिए करवाया गया ताकि प्रसाद की पवित्रता पर चिंताओं को दूर किया जा सके।
ये भी पढ़ें-Tirupati Laddu: कैसे और कौन बनाता है तिरुपति लड्डू? क्या है भगवान को चढ़ाए जाने वाले 'प्रसादम' का इतिहास?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications