मुकेश अंबानी के बर्थडे पर टीना अंबानी ने खास तस्वीर शेयर कर दी बधाई, लिखा- 'प्यारे भाई और जेठ...'

मुकेश अंबानी के बर्थडे पर टीना अंबानी ने खास तस्वीर शेयर कर दी बधाई, लिखा- 'प्यारे भाई और जेठ...'

मुंबई, 20 अप्रैल: भारत के मशहूर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सोमवार (19 अप्रैल) को 64 साल के हो गए हैं। मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर उनके भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने खास तरीके से बधाई दी है। टीना अंबानी ने अपनी और मुकेश अंबानी की एक बहुत ही पुरानी तस्वीर को शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। टीना अंबानी द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो को शेयर कर टीना अंबानी ने मुकेश अंबानी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। टीना अंबानी ने मुकेश अंबानी को 'एक प्यारा बेटा, भाई और जेठ' कहा है।

Tina Ambani

टीना अंबानी ने लिखा है, ''प्यारे बेटे, भाई और जेठ, पिता और दादा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।'' टीना ने मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर दो फोटो शेयर की है। एक फोटो में टीना अंबानी और अनिल अंबानी के साथ मुकेश अंबानी दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर काफी पुरानी है। जिसमें सिर्फ मुकेश और टीना दिखाई दे रहे हैं। फोटो में टीना अंबानी मुकेश अंबानी के साथ खड़ी नजर आ रही है। तस्वीर किसी पार्टी या कार्यक्रम की प्रतीत होती है।

पिछले महीने मुकेश और नीता अंबानी की शादी की सालगिरह थी। उस मौके पर भी टीना अंबानी ने कपल को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं तस्वीरें शेयर कर दी थीं और लिखा था- ''एक दूसरे को पूरा करने वाले परफेक्ट कपल को शादी की की सालगिरह मुबारक।'' बता दें कि टीना अंबानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवारों वालों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2021 के लिए भारत के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान फिर से कायम रखा है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 84.5 अरब डॉलर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+