Times Now ETG Exit Poll Result 2024: क्या तीसरी बार बन रही मोदी सरकार,400 पार का क्या,कांग्रेस को कितनी सीटें
Times Now ETG Lok sabha chunav Exit Poll Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। आज सातवें चरण के चुनाव सम्पन्न होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी हो गए हैं।
टाइम्स नाउ ईटीजी ने भी एग्जिट पोल किया। जिसमें प्रदेशवार के साथ ही सभी 543 सीटों पर अपना एग्जिट पोल किया।

एग्जिट पोल की मानें तो मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। एनडीए को 358 और इंडिया गठबंधन को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 53 सीटें जाती हुई दिख रही है।
प्रदेश वार बात करें तो उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटों में से भाजपा प्लस को 69, एसपी प्लस 11 सीटें मिलने का दावा है। बसपा और अदर्स का खाता भी नहीं खुलता हुआ दिख रहा है। महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं। इनमें से भाजपा प्लस को 26, कांग्रेस प्लस 22 सीटें जीत सकती है। पश्चिम बंंगाल में भाजपा के खाते में 42 में से 21 और टीएमसी की 20 और कांग्रेस की एक सीट आ सकती है।
बिहार में 40 में से भाजपा को 15 से 16, जदयू को 10 से 11, आरजेडी 4 से 5 और कांग्रेस को 2 से 3 और एलजेपी को 5, सीपीएम को एक सीट आने का अनुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश में 29 में से एक सीट कांग्रेस प्लस माइनस बताई गई है, बाकि सभी सीटों पर भाजपा जीतती हुई नजर आ रही है।
हिमाचल में एक सीट पर कांग्रेस प्लस माइनस जबकि भाजपा सभी चार सीटों पर जीत सकती है। उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के चुनाव जीतने की बात की जा रही है। केरल में यूडीएफ की 14 से 15 जबकि एनडीए की एक और एलडीएफ की चार सीटें आ सकती हैं।
तमिलनाडु में डीएमके प्लस 34 से 35 जबकि एनडीए को दो से तीन सीटें मिल सकती हैंं। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीट में से भाजपा को 21 से 22 और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। तेलंगाना में भाजपा को 17 में से 9 जबकि कांग्रेस को 6 से 7 सीटें मिल सकती हैं।
पंजाब में कुल 13 सीट में से BJP को 3-5, CONG को 4-6 और AAP को 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हरियाणा में 10 सीटें है। इनमें NDA को 7 और INDIA को 3 सीटें दी गई हैं। दिल्ली में सभी सातों सीटों पर कमल खिलने यानि भाजपा के जीतने का अनुमान जताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications