Times Now-CNX Chhattisgarh Eixt Poll 2018: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का जादू बरकरार, फिर से BJP की सरकार
नई दिल्ली। पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल्स के मुताबिक वहां रमन सिंह का जादू बरकरार दिख रहा है। Times Now-CNX Chhattisgarh Eixt Poll 2018 के मुताबिक बीजेपी को 42 से 50 सीटें मिल सकती हैं।वहीं कांग्रेस को इस बार 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी को जहां 7 सीटें मिलती दिख रही है तो वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें आ रही है।

Times Now- CNX Survey की खास बातें
- बीजेपी-46
- कांग्रेस-35
- बीएसपी-7
- अन्य- 2
छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटों के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। नक्सलियों की धमकियों के बावजूद लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने वोट डाले थे। टाइम्स नाउ और सीएनएक्स एग्जिट पोल सर्वे मके मुताबिक छत्तीसगढ़ की जनता इस बार फिर से रमन सिंह के हाथों में कमान सौंप सकती है। चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications