टाइम ने भी किया सचिन को सलाम, बनाया 'पर्सन ऑफ द वीक'
न्यूयार्क।
पिछले 24 साल से 22 गज की जमीन पर अपनी पूरी जीवन गाथा लिखने वाले सचिन तेंदुलकर के वेसटेंडीज के खिलाफ जीत हासिल कर आपना आखिरी टेस्ट मैच खेला और क्रिकेट से विदाई ले ली। क्रिकेट पिच से क्रिकेट के भागवान का आखिरी सफर सबके लिए बावुक पल रहा। आत्मबल से भरपूर सचिन भी इस आखिरी पल में अपने आंसू नहीं रोक पाए। परिवार और फैंस के साथ पूरा देश सचिन के साथ रो पड़ा। id="toptextpromo">सचिन
के इस आखि री टेस्ट मैच के साथ ही पूरे विश्व में सचिन को जबरदस्त माहौल है और इसी माहौल का असर है कि सचिन तेंदुलकर टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द वीक' चुने गए हैं। इससे पहले इसी पत्रिका ने कल सचिन को ‘पर्सन ऑफ द मूमेंट' बताया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 200वां और आखिरी टेस्ट खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले तेंदुलकर को ऑनलाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट मिले। सचिन ने इस दौड़ में चीनी राष्ट्रपति शि चिनफिंग को भी पछाड़ दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दरअसल
अमेरिका की इस पत्रिका ने पाठकों को 10 नवंबर से शुरू हुए सप्ताह के लिए ‘पर्सन आफ द वीक' चुनने को कहा था। तेंदुलकर को 54 यानी 88 प्रतिशत वोट मिले। वहीं चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग को 6 . 1 प्रतिशत वोट मिले। टाइम पत्रिका ने भारत के शीर्ष क्रिकेटर और अपनी पीढी के महानतम क्रिकेटर माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को सबसे ज्यादा वोट पाने के साथ ही पर्सन ऑफ द वीक चुन लिया है। टाइम पत्रिका ने तेंदुलकर के दस महानतम पलों को समेटे एक विशेष आनलाइन फीचर भी डाला है।











Click it and Unblock the Notifications