अब समय आ गया है कि हम भारत में बने हथियारों से अगला युद्ध लड़ें- जनरल बिपिन रावत

नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने आर्म्ड फॉर्सेस में टेक्नोलॉजी की बहुत ज्यादा आश्यकता होने की बात कही है। जनरल बिपिन रावत ने नई दिल्ली में आर्मी टेक्नोलॉजी सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आर्मी के सभी फील्ड में टेक्नोलॉजी की बेहद आवश्यकता है, क्योंकि भविष्य के युद्ध बहुत ही विपरित परिस्थितियों और खतरनाक क्षेत्रो में लड़ने होंगे और उसके लिए हमे तैयार रहने की जरुरत है।

युद्ध लड़ने के लिए सेना में टेक्नोलॉजी की बहुत जरुरत- रावत

आर्मी में टेक्नोलॉजी की बात करते हुए जनरल रावत ने कहा कि हल्के वजन वाले बुलेट प्रूफ मटेरियल और ईंधन सेल टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाने की एक अच्छी पहल शुरू हुई है, जो आगे भी जारी रखी जानी चाहिए। रावत ने भरोसा दिलाया कि जो भी नई टेक्नोलॉजी सेना को उपलब्ध करवाई जाएगी, उसमें सेना को नई ताकत मिलेगी और इसका भरपूर उपयोग किया जाएगा।

रावत ने आगे कहा कि हम अब धीरे-धीरे डिफेंस टेक्नोलॉजी के हथियार खरीदने के ट्रेंड से बाहर आ रहे हैं, क्योंकि अब समय आ गया है कि घरेलू हथियारों से ही हम अगला युद्ध लड़ें। बता दें कि हाल ही के दिनों में डीआरडीओ और इंडियन एयर फोर्स के कहने पर भारत सरकार ने कई डिफेंस डील रद्द की है।

बता दें कि पिछले सप्ताह डीआरडीओ के कहने पर भारत ने इजराइल के साथ हुए 500 मिलियन डॉलर वाली एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की डील को रद्द कर दी थी। डीआरडीओ ने कहा था कि वे खुद इस हाई टेक्नोलॉजी वाले एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का निर्माण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+