TikTok सेलिब्रिटी मोहित मोर की दिल्ली में गोली मारकर हत्या
नई

मोहित को सीने में दाग दीं 13 गोलियां
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि- मोहित दुकान के सोफे पर बैठा था कि बाइक से पहुंचे 3 लोग दुकान में घुसे मोहित पर लगातार 5 गोलियां दाग दीं। वे इसके बाद भी गोली चलाते रहे और कुल 13 गोलियां उसके सीने में दाग दीं। मौके से निकलते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। तीन में से दो ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि एक शख्स का चेहरा सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है।

अस्पताल में मृत घोषित किया गया मोहित
दुकान में घुसकर मोहित पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले आरोपी वारदात के अंजाम देकर वहां से निकल गए जबकि मोहित सोफे पर गिर गया। जब मोहित पर गोली चलाई गई तब वह फोन पर बात कर रहा था। मोहित को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

'पैसे और निजी दुश्मनी का मामला'
पुलिस मोहित के टिकटॉक पर कमेंट और उसकी कॉल डीटेल की जांच कर रही है। पहली नजर में ये निजी दुश्मनी और पैसों का मामला लगता है। पुलिस ने आईपीसी के अलग अलग सेक्शन क तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। मोहित के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह












Click it and Unblock the Notifications