देश में पहली बार 12 हजार फीट पर दिखा TIGER, कैमरे में हुआ कैद

देहरादून। उत्‍तराखंड में 12 हजार फीट ऊंचे इलाके में टाइगर देखा गया है। वन विभाग का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर टाइगर दिखने का यह देश का पहला मामला है। इससे पहले सिक्‍किम में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर रॉयल बंगाल टाइगर के पगमार्क मिले थे। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर इस टाइगर की फोटो वन विभाग के कैमरे में कैद हुआ है।

Tiger treks 12,000 feet in Uttarakhand hills

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो देहरादून के वाइल्‍ड लाइफ इंस्‍टीट्यूट के साइंटिस्‍ट बिलाल ने बताया कि भारत में इतनी ऊंचाई पर किसी टाइगर के होने की यह पहली जानकारी है। ब्रिटेन से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स हैं, जिनमें इतनी ऊंचाई पर टाइगर देखे जाने का जिक्र है। लेकिन जितना मैं जानता हूं कि उसके मुताबिक इसका ना तो कोई साइंटिफिक सबूत है और न ही सबूत के तौर पर कोई फोटो है।

जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि यह टाइगर हल्द्वानी और चंपावत के जंगलों से काली नदी होते हुए उत्तराखंड में इतनी ऊंचाई पर पहुंचा। उल्‍लेखनीय है कि वन विभाग जंगल में जानवरों की एक्टिविटीज और उन पर नजर रखने के लिए जगह-जगह कैमरा लगाता है। यह कैमरा भी उन्हीं में से एक था, जिसने इतनी ऊंचाई पर यह फोटो क्लिक की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+