ब्वॉयफ्रेंड संग प्यार में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा से हो गई थी 'गलती', अब ब्रेकअप के बाद हो रहा पछतावा
मुंबई, 11 जुलाई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर और बेटी कृष्णा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। एक तरफ जहां टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड फिल्मों में सफलता के झंडे गाड़े हैं वहीं, उनकी बहन फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बावजूद सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। कृष्णा श्रॉफ अपनी बोल्ड तस्वीरों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद इन दिनों कृष्णा अकेले अपनी जिंदगी का मजा ले रही हैं।

मशहूर खिलाड़ी के प्यार में थीं कृष्णा श्रॉफ
मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी एबन हायम्स के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक ही कृष्णा श्रॉफ के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। कृष्णा श्रॉफ ने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ रिश्ते को लेकर हमेशा ही खुलकर बात की है, उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ में कई तस्वीरें भी शेयर की थी। एबन हायम्स और कृष्णा श्रॉफ का रिलेशनशिप पूरी तरह पब्लिक था, हर कोई दोनों के प्यार के बारे में जानता था।

इस बात का है पछतावा
एबन हायम्स से अलग होने के बाद अब कृष्णा श्रॉफ को इसी बात का पछतावा हो रहा है। ब्रेकअप के बाद कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम से सारी तस्वीरें और यादों को तो मिटा दिया था लेकिन रिलेशनशिप पब्लिक करने को लेकर अब उन्हें पछतावा हो रहा है। एक इंटरव्यू में कृष्णा ने कहा कि वह अपने रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया को बताने के बाद खुद की पहचान खो चुकी हैं। उन्हें इस बात का बेहद पछतावा है कि हायम्स संग रिलेशनशिप का खुलासा उन्होंने पूरी दुनिया के सामने किया।

'मैं बिल्कुल रियल थी, रियल हूं'
कृष्णा श्रॉफ ने कहा, 'ब्रेकअप के बाद पहली चीज उन्होंने जो सीखी वो ये था कि उन्हें अपना रिलेशनशिप पब्लिक नहीं करना चाहिए था। मैं बिल्कुल रियल थी, रियल हूं, मुझे ये समझ में नहीं आता कि लोगों को ये स्वीकार करने में परेशानी क्या है कि वो किसको डेट कर रहे हैं, या कुछ भी। मैं यह कभी नहीं समझ पाई, यह मेरे लिए एक अनजान चीज की तरह था। मैंने यह सब इसलिए नहीं किया कि मैं शर्मिंदा हूं या कुछ और, मुझे रियल रहना अधिक पसंद है।'

एबन हायम्स के साथ टैग करना बंद करें प्लीज
कृष्णा श्रॉफ ने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने खुद की पहचान खो दी है, सबकुछ हमारे बारे में था और रिश्ते ने हमें बांधे रखा था। हम एक इंसान थे, और सोचती हूं कि खुद का होना और खुद के होने के लिए पहचाना जाना बहुत जरूरी है। मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरे लिए है, मेरे बारे में है और मेरे अलावा कोई और इसके लिए काम नहीं कर रहा है। इसलिए मैं खुद के लिए, खुद के जैसी और खुद के कारण पहचानी जाना चाहती हूं। आप सभी फैन क्लब बहुत प्यारे हैं लेकिन कृपया मुझे पोस्ट में एबन हायम्स के साथ टैग करना बंद कर दें। हम अब साथ नहीं हैं।'
यह भी पढ़ें: फिल्म फ्लॉप होने पर जैकी श्रॉप ने मजबूरी में बेचा था जो घर,बेटे टाइगर ने उसी घर को खरीदने का किया वादा












Click it and Unblock the Notifications