फिल्म फ्लॉप होने पर जैकी श्रॉप ने मजबूरी में बेचा था जो घर,बेटे टाइगर ने उसी घर को खरीदने का किया वादा

फिल्म फ्लॉप होने पर जैकी श्रॉप ने मजबूरी में बेचा था जो घर,बेटे टाइगर ने उसी घर को खरीदने का किया वादा

मुंबई, जून 21। बॉलीवुड में कोई कभी हिट तो कभी फ्लॉप हो जाता है। फैंस कभी अपने चहेते स्टार को सिर आंखों पर बिठा लेते हैं तो कभी उनसे मुंह फेर लेते हैं। एक वक्त था, जब सुपरस्टार जैकी श्रॉप को भी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। हालात ऐसी हो गए थे कि उन्हें अपना घर तक बेचेना पड़ा था। जिस घर को उन्हें मजबूरी में बेचना पड़ा आज उनका बेटा उसी घर को खरीदने की तैयारी कर रहा है। ये बात खुद जैकी श्रॉप ने अपने इंटरव्यू में कहा।

 2003 में आई फिल्म बूम के फ्लॉप होने के बाद बेचना पड़ा था घर

2003 में आई फिल्म बूम के फ्लॉप होने के बाद बेचना पड़ा था घर

साल 2003 में आई मल्टीस्टारर फिल्म बूम बुरी तरह से पिट गई। इस फिल्म की प्रोड्यूसर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ थीं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ के साथ जीनत अमान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थी। फिल्म रिलीज होने के बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद जैकी श्रॉप की मुश्किलें बढ़ गई। उन्हें दिवालिया स्थिति से गुजरना पड़ा। उस वक्त मजबूरी में जैकी श्रॉफ को अपना घर बेचना पड़ा था। फिल्म के पिटने के बाद उनका सारा पैसा डूब गया। घर बेचने के बाद उन्हें परिवार के साथ बड़े घर से छोटे घर में शिफ्ट होना पड़ा।

 टाइगर श्रॉप से किया उसी घर को खरीदने का वादा

टाइगर श्रॉप से किया उसी घर को खरीदने का वादा

जब जैकी दादा बुरे वक्त से गुजर रहे थे तो उनके बेटे टाइगर श्रॉप काफी छोटे थे। लेकिन टाइगर अपने पिता के उस गम को समझ चुके थे। उन्होंने अपने पिता से उसी घर को दोबारा खरीदने का वादा किया, जिसे सालों पहले जैकी श्रॉप को मजबूरी में बेचना पड़ा था। कई सालों के बाद उन्होंने अपने जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होने कहा कि अब वो पहले से भी बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि टाइगर ने उनसे कहा है कि वो वही घर दोबारा खरीदेंगे। हालांकि टाइगर श्रॉप की मां आयशा श्रॉफ उस घर को दोबारा खरीदने के फेवर में नहीं है। वो अपने बुरे वक्त से जुड़ी हर चीज से दूर रहना चाहती हैं, लेकिन टाइगर ने अपने पिता से वादा किया ह कि वो एक दिन उसी घर के खरीदेंगे।

 टाइगर -दिशा के रिश्ते पर कही ये बात

टाइगर -दिशा के रिश्ते पर कही ये बात

जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका बेटा टाइगर 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिशा पाटनी और टाइगर असल में बहुत अच्छे दोस्त हैं। जैकी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने अपने भविष्य के लिए क्या फैसला किया है। लेकिन मुझे एक बात पर पूरा भरोसा है कि टाइगर अपने काम पर बहुत फोकस है। मेरे लिए, यह उसका पहला काम है। कोई भी चाहे वह उसकी मां, पिताजी, बहन या गर्लफ्रेंड हो- उसके लिए सबसे ज्यादा काम मायने रखता है।

Indian Idol 12: इंडियन आइडल 12 को जज कर हर एपिसोड कितना कमाती हैं नेहा कक्कड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+