'मैं सलमान भाई की तरह वर्जिन हूं, लेकिन...', शो के दौरान टाइगर श्रॉफ ने निजी जिंदगी पर किए कई खुलासे
नई दिल्ली, 2 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की तरह उनके बेटे टाइगर भी हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। जब भी उनकी कोई फिल्म आती है, तो उनकी एक्टिंग से ज्यादा चर्चा उनके डांस और फाइट की होती है। इसके अलावा भी उनके मार्शल आर्ट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में टाइगर ने एक शो में शिरकत की, जहां पर वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करते नजर आए।
Recommended Video

अरबाज के शो में टाइगर
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान फिर से पिंच-2 नाम के शो को होस्ट कर रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां आती हैं। साथ ही अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर बातें करती हैं। हाल ही में वहां पर टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे। जिसका टीजर जारी हुआ है। शो में अरबाज ने टाइगर की वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया। जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

सलमान के बयान का हवाला
दरअसल काफी पहले सलमान 'कॉफी विद करण' शो में गए थे। उस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वो वर्जिन हैं। जिस पर उन्होंने कहा हां, मैं वर्जिन हूं। अब अरबाज के शो में उन्हीं को कॉपी करते हुए टाइगर ने बताया कि वो भी सलमान भाई की तरह वर्जिन हैं। इसके बाद अरबाज ने पूछा कि बहुत से लोग आपके लुक को लेकर आपको ट्रोल करते हैं। उस पर टाइगर ने कहा कि जब आप किसी पर अपनी गहरी छाप छोड़ देते हैं, तभी वो आपको ट्रोल करते हैं।

'लोग कहते थे हीरोइन'
वैसे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों साथ देखे गए, लेकिन कभी उन्होंने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। वहीं दूसरी ओर शो में टाइगर का एक दर्द भी झलका। उन्होंने कहा कि रिलीज से पहले उन्हें बहुत ट्रोल किया जाता था। वो भी सिर्फ उनके लुक्स को लेकर। लोग बोलते थे कि टाइगर हीरो नहीं बल्कि हीरोइन है? वो किसी तरह से जैकी का बेटा नहीं लगता।

हीरोपंती-2 की तैयारी
टाइगर ने 'हीरोपंती-2' की शूटिंग शुरू कर दी है। पिछले महीने इंस्टाग्राम पर उन्होंने शूटिंग के सीन की तैयारी से पहले का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में टाइगर डंबल से बाईसेप्स कर्ल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा है कि वो 'हीरोपंती 2' के एक्शन सीन के लिए रेडी हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications