पुलिस ने पूछा क्यों घूम रहे हो बाहर, जवाब नहीं दे पाए टाइगर श्रॉफ, दर्ज हुआ केस
मुंबई, 03 जून। फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ के खिलाफ बुधवार को महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दरअसल टाइगर श्रॉफ बिना किसी उचित वजह कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर बाहर घूम रहे थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस की ओर से कहा गया है कि बांद्रा बैंडस्टैंड के पास शाम को टाइगर श्रॉफ को बिना किसी उचित वजह के घूमते हुए पाया गया। जबकि दोपहर के 2 बजे के बाद बिना उचित वजह घर से बाहर जाने पर प्रशासन ने कोरोना महामारी की वजह से प्रतिबंध लगाया है।
Recommended Video

बांद्रा बैंडस्टैंड के पास जब पुलिस की टीम ने टाइगर श्रॉफ को देखा तो पुलिस ने उन्हें रोककर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान टाइगर श्रॉफ बाहर आने की उचित वजह नहीं बता सके कि आखिर वह क्यों बाहर घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की जानकारी ली और आईपीसी की उचित धाराओं में उनके खिलाफ केस दर्ज किया। टाइगर के खिलाफ सरकारी अधिकारी के निर्देश नहीं मानने का केस दर्ज किया गया है। चूंकि यह जमानती अपराध है, इस वजह से टाइगर श्रॉफ को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बता दें कि मुंबई देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है। हालांकि अब शहर के हालात पटरी पर आने लगे हैं। कोरोना से रिकवरी रेट 89 फीसदी से बढ़कर 95 फीसदी तक पहुंच गया है। जबकि एक महीने के भीतर कोरोना के नए मरीजों की संख्या में 79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मई माह की बात करें तो मुंबई में हर रोज तकरीबन 3 से 4 हजार नए कोरोना के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब यह संख्या घटकर एक से दो हजार तक पहुंच गई है। जून की शुरुआत में यह संख्या 900 के करीब है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications