जब बाइक सवार के पीछे पड़ गया टाइगर, VIDEO वायरल
Recommended Video
नई दिल्ली। ऐसा अकसर देखने को मिलता है कि आप बाइक से या फिर कार से कहीं जा रहे हों और अचानक ही कुत्ते आपके पीछे दौड़ पड़ें। लेकिन सोचिए अगर आप किसी जंगली इलाके से गुजर रहे हों और अचानक ही बाघ आपके पीछे पड़ जाए, तो आपका क्या हाल होगा? ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि बाइक सवार शख्स जंगली रास्ते से गुजर रहा है, इसी दौरान एक बाघ बड़ी तेजी से उसका पीछा करता हुआ नजर आता है।

वायनाड स्थित मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य का VIDEO
बाघ के बाइक सवार शख्स का पीछा करने का ये वीडियो फॉरेस्ट वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी (Forests and Wildlife Protection Society) ने फेसबुक पर शेयर किया है। दिल दहला देने वाले ये वीडियो पोस्ट किए जाने के साथ देखते ही देखते वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो केरल के वायनाड में स्थित मुथांगा वन्यजीव अभयारण्य के अंदर का है। जहां दो लोग एक बाइक पर जंगली इलाके से गुजरते दिख रहे हैं। इसी दौरान अचानक ही एक बाघ की एंट्री होती है जो कि इन बाइक सवारों का पीछा करता हुआ नजर आता है।
फॉरेस्ट वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ने फेसबुक पेज पर शेयर किया VIDEO
महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो में साफ नजर आता है कि कैसे टाइगर के पीछा करने पर बाइक सवार अपनी स्पीड तेज करके भागने लगते हैं। खबरों के मुताबिक, बाइक पर सवार दोनों लोग वन विभाग के अधिकारी थे। उन्हें सूचना मिली थी कि अभयारण्य में एक बाघ है, इसी सूचना के बाद ये वन अधिकारी इलाके में गश्त के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान बाघ इन बाइक सवारों का पीछा करता हुआ उनके बेहद करीब पहुंच गया। गनीमत यही रही कि बाइक सवार वन अधिकारी तुरंत ही वहां से निकल गए।
वायरल वीडियो पर यूजर्स कर रहे कमेंट
फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो में नजर आ रहे वन अधिकारियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications