Reena Patel कौन है? 16 की उम्र में दुल्हन बनी-पति को छोड़ 2 BF बनाए! एक ने करोड़ों लुटाए-वीरू को दी खौफनाक मौत
Raisen-Narsinghpur Crime Story: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे 7 मई 2026 को एक सड़ी-गली लाश मिली। हाथ-पैर बंधे, मुंह पर टेप, चेहरा पहचानना मुश्किल। पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर था। लेकिन 10 मई को SP आशुतोष गुप्ता ने सनसनीखेज खुलासा किया। नरसिंहपुर जिले की रीना किरार (पटेल) नाम की महिला ने अपने बचपन के प्रेमी अरुण पटेल और उसके साथी हरनाम किरार के साथ मिलकर राजस्थान के वीरू उर्फ पप्पू जाट (32) की निर्मम हत्या की साजिश रची।
यह मामला महज एक हत्या नहीं है। यह 16 साल की उम्र में जबरन शादी, मां-बाप का साया छिनना, सोशल मीडिया का प्रेम, लग्जरी लाइफ, जलन और अंत में क्रूर हत्या की वो दास्तान है, जो आपकी रूह को कंपा देगा...

Who Is Reena Patel: रीना पटेल कौन है? बचपन से लेकर हत्या तक की पूरी जिंदगी

रीना पटेल (किरार) मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की साईंखेड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। उसकी जिंदगी शुरू हुई थी त्रासदी के साथ। जब वह मां के गर्भ में थी, तभी पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जन्म के कुछ महीनों बाद मां ने दूसरी शादी कर राजस्थान चली गईं और बाद में आत्महत्या कर ली।

मां-बाप का साया छिनने के बाद रीना की परवरिश मौसी ने की। किशोरावस्था में गांव के ही अरुण पटेल से उसकी दोस्ती हो गई। परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकडा। बदनामी के डर से मात्र 16 साल की उम्र में रीना दुल्हन बनी। उसकी जबरन शादी करा दी गई। शादी के बाद रीना करीब 13 साल पति के साथ रही। एक बेटा भी हुआ। लेकिन रिश्ता टिक नहीं पाया। रीना पति से अलग होकर नरसिंहपुर में किराए के मकान में रहने लगी।
पहला प्रेमी: बचपन के प्यार ने रीना पर लुटाई दौलत, करोंडों दिए
इसी दौरान बचपन का प्रेमी अरुण पटेल दोबारा जिंदगी में लौटा। अरुण एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था और उसके पास काफी पुश्तैनी संपत्ति थी। वह रीना पर इस कदर फिदा था कि उसने उसके नाम एक करोड़ रुपये की FD, 50 लाख का मकान, आधा किलो सोना, महंगी कार, आईफोन और पूरी लग्जरी लाइफ का इंतजाम कर दिया। रीना सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई। महंगे कपड़े, गहने, कार और लग्जरी लाइफ की रील्स इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वायरल होने लगीं।
दूसरा प्रेमी: वीरू जाट और 900 किलोमीटर का सफर

करीब चार साल पहले यानी 2022 में राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू जाट सोशल मीडिया पर रीना की तस्वीरें और रील्स देखकर दीवाना हो गया। लाइक-कमेंट से शुरू हुई बातचीत दोस्ती में बदली और फिर शारीरिक संबंध तक पहुंच गई। वीरू का मध्य प्रदेश में रेत कारोबार था, इसलिए वह नरसिंहपुर आता-जाता रहता था। रीना ने उसे घर बुलाना शुरू कर दिया। दोनों का संबंध चलने लगा।
जलन की आग, बनी वीरू की हत्या की साजिश
करीब दो साल पहले यानी 2024 में रीना के बचपन के प्रेमी अरुण पटेल को वीरू के बारे में पता चला। इसके बाद, पूरी कहानी बदल गई। जलन की आग ऐसे भड़की, वीरू के मौत की पटकथा लिख दी गई। यहीं से वीरू को 'रास्ते से हटाने' की योजना बननी शुरू हुई।

29 अप्रैल 2026: रीना ने वीरू अपने नरसिंहपुर में किराए के मकान में मिलने के बहाने बुलाया। घर में पहले से अरुण पटेल और उसका साथी हरनाम किरार मौजूद थे। वीरू जैसे ही पहुंचा, तीनों ने बेसबॉल बैट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद घर में फैले खून को साफ किया। शव के हाथ-पैर बांधे, मुंह पर टेप लगाया। शव को प्लास्टिक ठूंसकर बोरे में पैक किया। फिर करीब 200 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे 40 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। लाश 6-7 दिन तक सड़ती रही। 7 मई को बदबू से फॉरेस्ट गार्ड ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस जांच: कैसे पकड़ा गया केस?
शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान मुश्किल थी। लेकिन घटनास्थल से मिले एक बैग में रखी नोटबुक ने केस खोल दिया। नोटबुक पर एक कोचिंग शिक्षक की हैंडराइटिंग और साइन थे। पुलिस नरसिंहपुर पहुंची। शिक्षक ने बताया कि नोटबुक उनके 10 वर्षीय छात्र की है, जो रीना पटेल का बेटा था। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और CCTV के आधार पर पुलिस उज्जैन पहुंची और एक होटल से रीना, अरुण पटेल और हरनाम किरार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
समाज के बड़े सवाल: महिलाएं चाहती क्या हैं?
यह केस महज एक त्रिकोणीय प्रेम कांड नहीं है। यह आज के भारत में कई गहरी दरारों को उजागर करता है...
- सोशल मीडिया का अंधेरा पक्ष: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर रील्स और तस्वीरों से शुरू होने वाले संबंध कितनी तेजी से खतरनाक मोड़ ले लेते हैं।
- परिवार टूटने की दर: 16 साल की उम्र में जबरन शादी, फिर अलगाव। पिता का साया न होना और मां की अनुपस्थिति ने रीना की मनोवैज्ञानिक बनावट को कैसे प्रभावित किया?
- पैसे vs भावनाएं: अरुण ने करोड़ों रुपये, मकान, सोना लुटाया, फिर भी रीना दूसरा संबंध रख रही थी। क्या आधुनिक संबंधों में वफादारी की जगह सिर्फ सुविधा रह गई है?
- पुरुषों पर बढ़ते अपराध: कई मामलों में महिलाएं पति या प्रेमी को 'रास्ते से हटाने' के लिए साजिश रच रही हैं। क्या यह 'सशक्तिकरण' का विकृत रूप है?













Click it and Unblock the Notifications