Video: भारत की इस ट्रेन के एक टिकट की कीमत है 19 लाख से अधिक रुपये, जानें क्या है ऐसा खास
भारती की सबसे महंगी ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस महंगी ट्रेन में यात्रा करने वाले ये वीडियो शेयर किया है और बताया है कि इस ट्रेन में क्या खास है। उसने ये भी बताया कि एक टिकट की कीमत 19 लाख रु से अधिक है।

ट्रेन की लंबी यात्रा होने के बावजूद कई लोगों को ट्रेन पर ही जर्नी करनी पसंद आती है। प्लेटफॉर्म और ट्रेन में भीड़भाड़ और थकावट भरी जर्नी से कई लोग घबराते हैं वहीं कई लोग इसे इनज्वाय करते हैं। यहीं कारण है कि लोग फ्लाइट की तुलना में रेल की यात्रा इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ट्रैन की यात्रा सस्ती पड़ती है, लेकिन भारत की एक ट्रेन ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है उसमें एक लोग का किराया सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन है वो कई रूट पर चलती है
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित महाराजा एक्सप्रेस जो एक लग्जरी ट्रेन है वो कई रूट पर चलती है। महाराजा एक्सप्रेस अपने मेहमानों को बड़े शाही अंदाज में ट्रीट करने के लिए जानी जाती है। भारत के सबसे शानदार पर्यटन स्थलों को घुमाने के दौरान इसमें दोस्ताना बटलर हमेशा यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं

चार रूट पर चलती है ये ट्रेन, सात दिन का होता है ये सफर
यात्री को इस ट्रेन में बैठ कर लगता है कि वो किसी पैलेस में है। एक यात्री चार रूट में से एक को सलेक्ट करके सात दिनों के लिए यात्रा कर सकते हैं। कोई भी द इंडियन पैनरोमा, ट्रेजर ऑफ इंडिया, द इंडियन स्प्लेंडर और द हेरिटेज ऑफ इंडिया पर जा सकता है।

19 लाख रुपये है किराया
इंस्टाग्राम यूजर कुशाग्र ने हाल ही में इस महाराजा ट्रेृन के प्रेसिडेंशियल सुइट का वीडियो शेयर किया। वीडियो के शुरुआती सीन में एक शख्स महाराजा एक्सप्रेस के कमरे का दरवाजा खोलता है और उस कमरे की खासियत बताता है। इसमें खाने की जगह, शॉवर वाला बाथरूम और दो मास्टर बेडरूम शामिल हैं। ब्लॉगर ने जब इसका चार्ज बताया तो लोग हैरान हो गए। ट्रेृन के प्रेसिडेंशियल सुइट के कीमत 19 लाख से ज्यादा है।

महाराजा ट्रेन में ये खास सुविधाएं
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सुइट में बड़ी पैनोरमिक विंडो शामिल हैं। इसके अलावा महाराजा की हर ट्रेन में बटलर सेवा, मानार्थ मिनी बार, एयर कंडीशनिंग और वाई-फाई इंटरनेट, लाइव टेलीविज़न और डीवीडी प्लेयर सहित कई अन्य सुविधाएं हैं।

वीडियो हुआ महाराजा ट्रेन का वीडियो
वीडियो को 10 नवंबर को शेयर किया गया था और तब से इसे 48,00 लाइक और 30 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो को कैप्शन देते हुए ब्लागर ने लिखा "क्या आपने कभी भारतीय रेलवे के इस सबसे महंगे टिकट कोच को देखा है?"
नोट- फोटो इंस्टाग्राम के वीडियो से ली गई है












Click it and Unblock the Notifications