दिल्ली विधानसभा चुनाव में तिब्बती लोग भी देंगे वोट
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। भारत में लंबे समय से निर्वासित जिंदगी गुजार रहे तिब्बत के करीब 15 हजार शरणार्थी भी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट देंगे। दरअसल चुनाव आयोग ने इन्हें वोटर पहचान पत्र दे दिए हैं। ये राजधानी में मुख्य रूप से मजनूं का टीला में रहते हैं। ये क्षेत्र चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। ये तिब्बती अब हिन्दी बोलते हैं। हां, इन्हें अपनी मातृभाषा तो आती ही है।

जानकारी के मताबिक, ये शरणार्थी पहली बार वोट दे सकेंगे। मजनूं का टीला में करीब 40 हजार तिब्बती रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, सन 1950 से 1987 के बीच जो भी तिब्बती भारत में पैदा हुए हैं, उन्हें वोट देने का अधिकार मिल गया है।
कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला
महत्वपूर्ण है कि कर्नाटक हाई कोर्ट के अगस्त,2013 के फैसले के बाद चुनाव आयोग ने तिब्बत के भारत में रहने वाले नागरिकों को वोट देने का अधिकार दिया।
जैसी कि बाकी दिल्ली वालों के अपने रहनुमाओं से उम्मीदें हैं, उसी तरह की अपेक्षाएं तिब्बत के लोगों की भी हैं। ये भी चाहते हैं कि इनके इलाके में बेहतर स्कूल, कालेज, और अस्पताल खुले। मजनूं का टीला राजधानी के इंटर स्टेट बस चर्मिनल से सटा हैं।
नेहरु जी बसाया था
बता दें कि मजनूं का टीला कालोनी को नेहरुजी ने बसाया था। यहां पर रहने वाले अब भी सपना देखते हैं कि एक दिन वे अपने वतन लौटेंगे जरूर। हालांकि अब इधर वे तिब्बती तो गिनती के रह गए हैं,जो तिब्बत में पैदा हुए थे और दलाई लामा के साथ 1959 के बाद भारत आए थे।












Click it and Unblock the Notifications