Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आज इस राज्य में पहुंच सकता है मॉनसून, भारी बारिश की आशंका के चलते अलर्ट जारी

मुंबई। सोमवार को मुंबईवासियों और उत्तराखंड वासियों को खुश करने के बाद आज मॉनसून यूपी की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई शहरों में दस्तक दे सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विभाग का कहना है कि मॉनसून की बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है और बिजली कड़क सकती है, वैसे आपको बता दें कि मॉनसून ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों को कवर कर लिया है और उसकी गति सामान्य है, जिससे उम्मीद की जा सकती है , इस महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक ये पूरे भारत को कवर लेगा।

उत्तराखंड में अच्छी बारिश

उत्तराखंड में अच्छी बारिश

24 जून को मॉनसून ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में दस्तक दी है, उत्तराखंड में मॉनसून लगभग एक हफ्ते की देरी से पहुंचा है, मॉनसून के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय उत्तराखंड के मुक्तेश्वर से होकर गुजर रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान के भागों पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

कर्नाटक और केरल में भारी बारिश

कर्नाटक और केरल में भारी बारिश

सोमवार को कर्नाटक के हुबली और केरल के कई जगहों पर भारी बारिश हुई है, स्काईमेट का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के अंदर यहां पर भारी बारिश का दौर जारी ही रहेगा। वैसे बीते चार दिन में मॉनसून की गति तेज होने की वजह से इसने देश के 10 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब ये उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

84 फीसदी कम बारिश

84 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के डेटा के अनुसार इस साल मौसम विभाग के 84 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है, भारत में बारिश का मौसम एक जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक रहता है, लेकिन 22 जून तक मॉनसून में औसतन करीब 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

दिल्ली में भी होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में भी होगी झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में आज से लेकर 25 तारीख तक बारिश होने की आशंका है, मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों के तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार तक केवल बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ राजस्थान और झारखंड के भी कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। फिलहाल मॉनसून दिल्ली में 1 जुलाई को दस्तक दे सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+