अगले कुछ घंटों में लखनऊ समेत इन शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान, दिल्ली में फिर से बरसेंगे बादल

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में लखनऊ उन्नाव, सीतापुर में आंधी-बारिश की आशंका है, इसके अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में भी अगले कुछ घंटों के अंदर आंधी-तूफान आने की आशंका है, इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, जबकि स्काईमेट के मुताबिक देश में अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Recommended Video

    Monsoon Updates: IMD का अलर्ट, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश |वनइंडिया हिंदी
    लखनऊ समेत इन शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान

    लखनऊ समेत इन शहरों में आ सकता है आंधी-तूफान

    आपको बता दें कि दिल्ली में 10 जून को तेज हवाएं चलने और बारिश होने से गर्मी से राहत मिली लेकिन इसके कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और यातायात जाम हुआ, राजधानी में आज भी बारिश होने का अनुमान है।

    IMD ने जारी किया अलर्ट

    जबकि IMD ने इससे पहले का था कि तो वहीं आज से लेकर अगले दो दिनों तक देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं, बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने से पहले ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना ऑरेंज अलर्ट पर हैं तो वहीं मानसून के असर के चलते अगले 48 घंटों के दौरान देश के करीब 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है।

    भारी बारिश की आशंका

    भारी बारिश की आशंका

    आईएमडी ने कहा है कि गुजरात, दमनदीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, नॉर्थ ईस्ट, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़ , पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने सबको सचेत रहने के लिए कहा है।

    15 जून से फिर गर्मी परेशान कर सकती है

    15 जून से फिर गर्मी परेशान कर सकती है

    और आज से लेकर शुकवार तक रोजाना दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, इस दौरान तेज हवा चलेगी, सप्ताहंत यानी शनिवार को बारिश के भी आसार हैं तो वहीं, 15 जून से गर्मी परेशान कर सकती है, जबकि 20 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार है, जिसके कारण दिल्ली में बारिश होगी, तो वहीं जबकि उत्तराखंड के रूड़की, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, एमपी और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आईएमडी ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+