यूपी के कई हिस्सों में आंधी तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 40 की मौत, सीएम योगी ने कही बड़ी बात
आगरा। बुधवार देर रात आए आंधी-तूफान ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तबाही मचाई है, अकेले आगरा मंडल से अभी तक 36 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि तूफान में कई मवेशियों के भी मारे जाने की खबर है।

आपको बता दें कि 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आए तूफान ने जमकर यूपी के गांवों मे अपना कहर बरपाया है, काफी नुकसान फसलों को भी पहुंचा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को आंधी-तूफ़ान और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

तूफान का सबसे ज्यादा असर खेरागढ़, फतेहाबाद, पिनाहट और अछनेरा में हुआ है, तूफान का असर करीब 90 मिनट तक रहा, आंधी के बाद हुई बारिश और ओलों के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने की खबर है जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा और लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राजस्थान मे भी आंधी से 27 लोगों की मौत
यही हाल पड़ोसी राज्य राजस्थान का है, यहां भी तेज आंधी के कारण बुधवार को कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई तथा तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि कई जगह आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

धौलपुर, भरतपुर, अलवर, करौली में तूफान का ज्यादा असर रहा , सबसे ज्यादा नुकसान भरतपुर में हुआ है। बाऱिश की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए जिसकी वजह से लोगों को चलने -फिरने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications