आज भी कहर बरपा सकते हैं आंधी-तूफान, दिल्ली समेत इन राज्यों में अलर्ट

रविवार को आए आंधी-तूफान ने पूरे देश में तबाही मचा दी। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम में इस तूफान के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो तूफान का ये कहर सोमवार को भी देखने को मिलेगा।

Weather

नई दिल्ली। रविवार को आए आंधी-तूफान ने पूरे देश में तबाही मचा दी। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम में इस तूफान के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो तूफान का ये कहर सोमवार को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी में बताया गया है कि सोमवार को देश के किस हिस्सों में आंधी-तूफान आ सकता है। 14 मई को भी लोगों को आंधी-तूफान के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि कहा जा रहा है कि सोमवार को आने वाले तूफान की रफ्तार रविवार के मुकाबले कम होगी।

सोमवार को भी बदलेगा मौसम का मिजाज

सोमवार को भी बदलेगा मौसम का मिजाज

पूरे भारत में पिछले कुछ दिनों से आंधी-तूफान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। धूल भरी आंधी और तेज बारिश के कारण कई लोग अबतक अपनी जान भी गंवा चुके हैं। रविवार को आए तूफान में 39 लोगों की मौत हो गई, वहीं मौसम विभाग की मानें तो इस तूफान से सोमवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को देश के कई हिस्सों में मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।

धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी

धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में तूफान का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और असम में भी तेज हवा चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन पहाड़ी राज्यों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। मध्य भारत भी आंधी-तूफान का शिकार हो सकता है। दूसरी तरफ राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई जा रही है। केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को आए तूफान में 39 की मौत, 53 घायल

रविवार को आए तूफान में 39 की मौत, 53 घायल

विदर्भ में लू लोगों को मुश्किलों में डाल सकती है। मौसम विभाग के रिलीफ कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि रविवार को आए तूफान से कुल 39 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा, 'आंधी से 39 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 53 लोग घायल हो गए हैं। हमने परिवारों को अगले 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।' सोमवार को ऑफिस होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि लोग सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: देशभर में आंधी-तूफान और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 5 फैक्ट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+