देशभर में आंधी-तूफान और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 5 फैक्ट्स

Several Killed In Storms Across India, Warning For Tomorrow: 5 Facts

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार दोपहर आई आंधी में कई लोगों के मारे गए हैं। आंधी-तूफान की वजह से उत्तर प्रदेश में जहां कम से कम 9 लोगों की जान चली गई तो वहीं दिल्ली में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत की खबर है। वहीं धूल भरी आंधी के बाद बिजली गिरने से पश्चिम बंगाल में 4 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-भारत में अगले 48 से 72 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रहा सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में उत्तर-भारत में मौसम के खराब रहने की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में मौसम सबसे खराब रह सकता है।

दिल्ली वालों को गर्मी से मिली राहत!

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, दिल्ली निवासियों को तेज गर्मी से राहत मिली क्योंकि रविवार का तापमान 40.60 डिग्री मापा गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। सुबह में आर्द्रता 60 फीसदी मापी गई।

विमानों का डायवर्जन

रविवार को आई तेज आंधी की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आने वाली 40 से ज्यादा विमानों को डायवर्ट किया गया।

जम्मू-कश्मीर में भी हुआ असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर और आसपास के राज्यों में हुआ है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, यूपी के कुछ इलाकों और हरियाणा व पंजाब में शाम साढ़े 4 बजे धूल भरी आंधी चलने से दिन में ही अंधेरा छा गया। हवा की रफ्तार 109 किमी प्रतिघंटे पहुंच जाने से राजधानी कुछ देर के लिए ठहर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+