भारी बारिश से तेलंगाना बेहाल, CM ने किया सहायता राशि का ऐलान, हैदराबाद में Orange Alert

नई दिल्ली। हैदराबाद में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है, हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश की वजह से अभी तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है तो करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है, मौसम विभाग ने आज भी हैदराबाद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है, विभाग ने कहा है कि आज हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में एक बार फिर से भारी बारिश हो सकती है, कहीं-कहीं तो आंधी-तूफान की भी आशंका है, जिसकी वजह से स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।

देश के कई राज्यों में आज आंधी-तूफान की आशंका, हैदराबाद में Orange Alert

Recommended Video

    Hyderabad: Hyderabad में भारी बारिश से हाहाकार, Karnataka समेत इन राज्यों में अलर्ट । वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर राव ने आज घोषणा की है कि बारिश में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए सभी घरों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे, आपको बता दें कि भारी बारिश से हैदराबाद बेहाल हो गया है, विशेषज्ञों की मानें तो तेलंगाना में बीते 30 वर्षों से इस तरह की बारिश नहीं हुई थी, तेलंगाना की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ा है, विभाग ने कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, इन राज्यों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।

    कई राज्यों में आज तूफान की आशंका, हैदराबाद में Orange Alert

    कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भी भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने यहां Orange अलर्ट जारी किया हुआ है, बारिश के दौरान कई जगहों पर आंधी और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बन गया है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+