मौसम फिर लेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका, इस राज्य में जारी हुआ Yellow Alert
Thunderstorm expected in Himachal, Uttarakhand, and J&K: नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत मौसम के उतार-चढ़ाव से परेशान हैं, कभी धूप और कभी बारिश से परेशान लोगों के लिए आने वाले दो दिन भी परेशानी भरे हो सकते हैं। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में पर भी पड़ेगा और एकदम से ठंड बढ़ सकती है।
Recommended Video

पुड्डचेरी में स्कूल बंद
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 23 फरवरी तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में यलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं पुड्डचेरी में बारिश के चलते स्कूल बंद करा दिए गए हैं।

ओले गिरने की भी आशंका
इस बारिश का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में भी देखने के मिलेगा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। विभाग के मुताबिक बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली भी कड़केगी तो वहीं कहीं-कहीं पर ओले गिरने की भी आशंका है।

लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा
पहाड़ों की बारिश के कारण मैदानी इलाकों में लोगों को शीतलहर का सामना कर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर देखने को मिलेगा।

स्काईमेट
जबकि स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश का अंदेशा है। विभाग ने कहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, बदरीनाथ, गोरसों, हेमकुंड और मसूरी में बारिश की संभावना है। तो वहीं दक्षिण भारत में भी बूंदा-बांदी संभव है, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications