देखते ही देखते मौत के मुंह में समा गए 3 दोस्त, देखिए रुह कंपा देने वाला VIDEO

देवगढ़: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन युवक तालाब में डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक राजस्थान के गौरीधाम दर्शन करने गये थे, जहां ये हादसा हुआ। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मृतक के परिजनों द्वारा वायरल किया गया और दावा किया गया है कि गौरधाम के सुरक्षा के इतंजाम न होने के कारण ये हादसा हुआ। परिजनों ने सड़क बनाने की मांग भी है जबकि पुलिस ने जांच के बाद ही कुछ भी करने की बात कही है।

Three youths stranded in pond, video goes viral on social media

वहीं, इस वीडियो को लेकर कई प्रकार की बातें भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वीडियो में जो दृश्य दिखाई दे रहा है, वो गौरीधाम का नहीं है। लेकिन, इस वीडियो को जिसने भी देखा है उसकी रूह कांप उठी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ और इसमें तीन युवकों को डूबते देखा गया। बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा निवासी चेतन, राधेश्याम और सुदर्शन 19 मई शाम को गौरीधाम तालाब में डूब गए। इसके बाद सुदर्शन के चचेरे भाई राजेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और कहा कि घटना के दिन चेतन व सुदर्शन का मोबाइल मिला था, मगर राधेश्याम का मोबाइल नहीं मिला था। खबर के मुताबिक, 20 मई को तालाब के पास से राधेश्याम का मोबाइल पत्थरों के बीच फंसा मिला था।

राजेंद्र ने बताया कि मोबाइल में पैटर्न लॉक होने के कारण उसके भतीजे रोहित ने जैसे-तैसे लॉक खोल दिया। फिर मोबाइल के फोटो व वीडियो देखे, तो परिजन हैरान रह गए थे। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की जांच अभी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+