संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से , लैंड बिल पास कराना बड़ी चुनौती
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरु होने जा रहा है। तीन हफ्ते तक चलने वाले इस सत्र में सरकार के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। भूमि अधिग्रहण जैसे बिल सहित कई अहम बिल जोकि काफी दिनों से अटके पड़े हैं।

एक तरफ जहां सुषमा स्वराज का ललित मोदी को मदद का विवाद अभी थमा नहीं है वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री का विवाद भी भाजपा के लिए काफी मुश्किल का सबब बन गया है। कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि अगर सुषमा स्वराज के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो सत्र नहीं चलने देंगे।
उधर संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की काया पलटना चाहते हैं और इसके लिए शहरों का विकास बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर भूमि अधिग्रहण बिल पास नहीं होता है तो वह संसद का संयुक्त सत्र बुलायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications