शारीरिक संबंध बनाने को कहता था, तीन बहनों ने दी खौफनाक मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन युवतियों ने एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस शख्स पर तीनों युवतियों ने करीब 20 बार चाकू से वार किया है। यह तीनों युवतियां सगी बहने हैं, जिनकी उम्र 20 साल के आस पास है। फिलहाल तीनों युवतियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

दरअसल, मारे गए युवक शमीम अहमद ने इन बहनों के पिता को 1 लाख रुपए का कर्ज दिया था। लड़कियों का कहना है कि शमीम बार-बार उनसे पैसे मांगता था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।
इसी से परेशान होकर तीनों बहनों ने एक दिन उसे जान से मारने की ठान ली और शामली में स्थित उसी के घर में शमीम को 20 बार चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
पिता और ब्वायफ्रेंड भी गिरफ्तार
गुरुवार को इन तीनों को अदालत में भी पेश किया गया। उनके साथ-साथ उन तीन चाकुओं को भी सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया, जिनसे उन युवतियों ने शमीम की हत्या की है।
पुलिस ने इस बहनों में से एक के ब्वायफ्रेंड और युवतियों के पिता को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन लोगों ने भी शमीम अहमद की हत्या में तीनों बहनों की मदद की थी।
तीनों बहनों पर थी बुरी नजर
एसपी विजय भूषण के मुताबिक शमीम अहमद की नजर तीनों बहनों पर थी। वह अक्सर उनके घर जाता था और उसके पिता को कर्ज के पैसे लौटाने के लिए गालियां देता था। उसने सबसे बड़ी बहन (27 साल) पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालना भी शुरू कर दिया था। साथ ही, यह भी कहा था कि वह अपनी अन्य दोनों बहनों को भी उसके साथ संबंध बनाने के लिए कहे।
इसके बाद एक दिन तीनों बहनों में से एक ने शमीम को उसी के एक घर में अकेले बुलाया। जैसै ही शमीम वहां पहुंचा, तो तीनों बहनों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications