Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, तीन की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के ओक्लाहोमा के डंकन में वालमार्ट के एक स्टोर के बाहर सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई हैं। स्थानीय मीडिया ने राज्य के राजमार्ग गश्ती दल और स्थानीय पुलिस के हवाले से यह खबर दी। यह खबर स्थानीय मीडिया ने हाईवे पेट्रोल और स्थानीय पुलिस के हवाले से दी है। टीएनएन टेलीविजन के मुताबिक, डनकन पुलिस चीफ डैनी फोर्ड ने कहा कि गोलीबारी स्टोर के बाहर हुई है और उन संदिग्धों में से एक मारा गया है।

Three people were killed in a shooting at a Walmart store in Duncan, Oklahoma

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओकलाहोमा हाईवे पेट्रोल ने घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। स्थानीय टीवी के मुताबिक, यह घटना रिटेलर की पार्किंग में हुई। जहां पर दो पुरुष और एक महिला वाहनों में मृत पाए गए। डंकन के पब्लिक स्कूलों प्रशासन ने कहा कि सभी स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था,. लेकिन बाद में पुलिस के आदेश के बाद क्लासेज फिर चालू हो गईं।

इससे पहले सोमवार को कैलिफॉर्निया में घर के पिछले हिस्से में बैठकर फुटबॉल मैच देख रहे 35 लोगों पर एक अज्ञात शख्स ने गोलीबारी कर दी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध को लेकर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग लिप्त थे। घटना में किसी गिरोह का हाथ होने का संकेत नहीं मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+