CBI का बड़ा एक्शन, गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में नौसेना के तीन अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को संवेदनशील जानकारी को कथित रूप से लीक करने के आरोप में भारतीय नौसेना के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। नेवी के अधिकारियों पर पनडुब्बी आधुनिकीकरण परियोजना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। पकड़े गए आरोपियों में एक नौकरी पर तैनात कमांडर-रैंक का अधिकारी भी शामिल है। बाकी दोनों आरोपी ऑफिसर्स सेवानिवृत्त हो चुके थे।

Three Navy officers held for leaking sensitive information

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई जांच में यह सामने आया है कि सेवारत नौसेना अधिकारी अन्य दो रिटायर अधिकारियों को जानकारी लीक कर रहा था। खुफिया एजेंसियां काफी सयम से तीनों अधिकारियों पर नजर रख रही थी। उनकी गतिविधियों की निगरानी करने पर खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद सीबीआई ने ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि वर्किंग ऑफिसर मुंबई में तैनात था और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि पनडुब्बी से जुड़ी जानकारी दिल्ली में लीक की गई थी।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान संकट के बीच समुद्र में उतरी भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना, शुरू किया युद्धाभ्यास

इस बीच भारतीय नौसेना ने भी वाइस एडमिरल के तहत मामले की जांच का आदेश दिया है ताकि यह पता चल सके कि क्या इस तरह के और लीक हुए हैं और उन्हें रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। बता दें कि रूसी मूल की पनडुब्बियों की भारत और विदेशों मरम्मत चल रही है और उन्हें अपग्रेड भी किया जा रहा है। देश की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना का मुख्य आधार रही हैं। हाल के दिनों में रक्षा कर्मियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के लीक होने के कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए नौसेना के अधिकारी सूचना लीक करने के अन्य मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों में सबसे वरिष्ठ हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+