नकली पुलिस बनकर किन्नर के घर पहुंचे लुटेरे, पहले की छेड़छाड़ फिर लूटा रुपयों से भरा बैग
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो नकली पुलिस वाले किन्नर के साथ छेड़छाड़ कर पैसे और कुछ सामान लूटकर भाग खड़े हुए थे। किन्नर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उन्हें एनजीओ के खिलाफ शिकायत का हवाला देकर कुछ बातें करने की बात कही थी। जिसके बाद किन्नर ने दोनों के साथ चर्चा के राजी हुई और सोमवार दोपहर 3 बजे चाय पीने का ऑफर दिया। दोनों उसके घर पहुंचे। लेकिन जैसे वो किचन में गई उस आदमी के साथ एक नहीं बल्कि दो लोग पहुंचे।

तभी महिला ने पूछा कि तीसरा कौन है, आरोपी ने जवाब दिया एक सीनियर पुलिस ऑफिसर हैं। इसके बाद महिला को कुछ गड़बड़ लगा और उसने उन सभी को बाद में आने के लिए कहा। तभी वो आदमी महिला को धक्का दिया और छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके बाद तीनों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने उन लोगों को 50,000 रुपए नहीं दिए तो वो पिटेंगे भी और झूठे केस में उसना नाम भी डाल देंगे। इसके बाद महिला ने अलार्म बजा दिया। अलार्म बजते ही वो आदमी उसकी स्कूटी और बैग जिसमें की पैसे थे, लेकर भाग खड़ा हुए। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने आईपीसी की धारा 452, 392, 397, 377 के तहत मामला दर्ज कराया।
पेट्रोलिंग पार्टी ने पकड़ी संदिग्ध कार
इसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी को यमुना खदर इलाके से सटे एक आई10 कार खड़ी हुई दिखी जिसका की नंबर प्लेट टूटा हुआ था। शंका होने पर जब पेट्रोलिंग पार्टी ने कार वालों से बात की तो पुलिस वालों को कुछ शंका हुआ और उन्होंने कार में बैठे लोगों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। इस दौरान शिकायतकर्ता महिला भी वहां उपस्थित थी। महिला ने दोनों को पहचान लिया और पुलिस ने तुरंत उन लोगों को गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने तीने के पास से चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिए हैं। इन तीनों का नाम निखिल वर्मा, राहुल राज और हिमांशु है।
यह भी पढ़ें-Section 377: समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जश्न की तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications