एक साथ 3 लड़कियों से लड़ा रहा था इश्क, शादी के लिए थाने में भिड़ी तीनों लड़कियां

नोएडा। यूपी के नोएडा में एक युवक को तीन युवतियों के साथ इश्क लड़ाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसे इस चक्कर में जेल की हवा खानी पड़ी। वहीं तीनों युवतियां एक ही लड़के के साथ शादी करने के चक्कर में एक दूसरे से थाने में भिड़ गईं। इस दौरान एक युवती ने अपने दोनों हाथों की नस काटकर जान देने की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने एक युवती व युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक बुलंदशहर के नया गांव का रहने वाला है और नोएडा में सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में काम करता है।

बुलंदशहर में भी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था

बुलंदशहर में भी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था

लड़के का अपने ही होम टाउन बुलंदशहर में एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच कंपनी में काम करने वाली एक दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी युवती के साथ भी उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। पिछले सात साल से वह उसके साथ लिव इन में रहा था। त्रिलोकपुरी निवासी युवती ने दिसंबर 2017 में एक महिला मित्र की प्रेमी से मुलाकात कराई थी।
इसके बाद इस लड़की का भी युवक से प्रेम संबंध शुरू हो गया।

दोस्त ने युवक की खोल दी पोल

दोस्त ने युवक की खोल दी पोल

तीनों युवतियों का युवक से प्रेम चलता रहा। तीन दिन पहले युवक के एक दोस्त ने तीनों युवतियों को यह बात बता दिया कि वह तीनों को झांसा दे रहा है। इस पर एक युवती थाने में पहुंच गई और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने लगी। पुलिस युवक को हिरास में लेकर थाने ले आई। इसके बाद दो अन्य युवतियां भी थाने पहुंच गई। तीनों युवतियां उससे शादी करने के लिए एक दूसरे से भिड़ गईं।

 युवती ने थाने में ही अपने दोनों हाथों की नस काटी

युवती ने थाने में ही अपने दोनों हाथों की नस काटी

इस दौरान युवक ने एक युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती ने थाने में ही अपने दोनों हाथों की नस काट ली। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। थाना में हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने हाथ काटने वाली युवती और युवक को पुलिस ने युवक का शांति भंग की धारा में चालानकर हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य युवतियों के उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: दो महिलाओं ने पेड़ से कर ली शादी, वजह हैरान करने वाली है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+