दो महिलाओं ने पेड़ से कर ली शादी, वजह हैरान करने वाली है

नई दिल्‍ली। फ्लोरिडा पार्क के फोर्ट मायर्स में शनिवार को एक ऐसा विवाह समारोह देखा गया जो बिल्‍कुल अलग था। अलग इसलिए क्‍योंकि दुल्‍हन तो थी लेकिन दुल्‍हा कोई शख्‍स नहीं बल्‍कि एक विशालकाय पेड़ था। जी हां दो महिलाओं ने यहां धूमधाम से एक पेड़ से शादी रचाई। महिलाओं का नाम कारेन कूपर और दाना फोग्‍सोंग हैं। वो सफेद रंग के वेडिंग गाउन में अपने दोस्‍तों के साथ पार्क आईं और पूरे रिवाज से वहां मौजूद विशालकाय पीपल के पेड़ से विवाह किया। यह पेड़ कई सौ साल पुराना है। हालांकि इस शादी को कानूनी मान्‍यता नहीं मिली लेकिन यह पेड़ों को काटने से बचाने के लिए एक संदेश था।

इस पेड़ को काटने की योजना बना रहे थे अधिकारी

इस पेड़ को काटने की योजना बना रहे थे अधिकारी

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक बीते दिसंबर माह से शहर के अधिकारी इस पेड़ को काटने की योजना बना रहे थे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस पेड़ की जड़े काफी फैल चुकी थीं जिसके चलते पास के इलाके को नुकसान हो रहा था जिसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर है। सौंदर्यीकरण बोर्ड के साथ बैठक के बाद, अधिकारियों ने पेड़ को काटने के लिए 13,000 डॉलर खर्च करने और छोटे गीगर के पेड़ों के साथ इसे बदलने पर सहमति व्यक्त की।

क्‍या कहना है कारेन कूपर का

क्‍या कहना है कारेन कूपर का

कूपर ने कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि उस पार्क से पेड़ को हटाया जाए। इसलिए उन्‍होंने शहर के अधिकारियों को इस मामले में पुनर्विचार करने को कहा। इस बीच कूपर ने मेक्सिको की महिलाओं के बारे में पढ़ा जो वनों को बचाने के लिए पड़ों से शादी कर रही थीं। कूपर को ये आइडिया अच्‍छा लगा और उन्‍होंने इस संबंध में अपनी दोस्‍त दाना फोग्‍सोंग को बताया।

फिर बनाया शादी का प्‍लान

फिर बनाया शादी का प्‍लान

कूपर ने कहा कि फोग्‍सोंग से बातचीत के हमने शादी करने की योजना बनाई। कूपर के मुताबिक इस फैसले का उनके दोस्‍तों ने भी समर्थन किया। इस समारोह में करीब 50 लोग शामिल हुए। समारोह के बाद, नवविवाहित दोनों ने फ़िकस के साथ अपने गाउन में फोटो खिंचवाया और शेयर किया। इस समारोह में पेड़ को भी सजाया गया और उसके नाम का केक भी मंगवाया गया। उन्होंने मेहमानों को एक पेड़-सजाए गए शादी के केक को 'उच्च प्रेम' शब्दों के साथ भी पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+