जादवपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर का दावा, भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर घसीटा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने दावा करते हुए कहा है कि उनके साथ कैंपस के पास भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। प्रोफेसर का कहना है कि इन्होंने उनके साथ ये सब तब किया जब वह संस्थान और एक विशेष समुदाय के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों का विरोध कर रही थीं। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

Jadavpur University, teacher, roughed up, women activists, BJP, bjp activists , west bengal, kolkata, जादवपुर विश्वविद्यालय, प्रोफेसर, भाजपा कार्यकर्ता, महिला भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा

भाजपा का कहना है कि कुछ वामपंथी समर्थकों ने सोमवार को वहां विरोध प्रदर्शन किया, जहां पार्टी की बैठक चल रही थी। लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर दोयिता मजूमदार ने फेसबुक पर लिखा है, 'जब मैं सीएए के खिलाफ की जा रही रैली से लौट रही थी, तो भगवा कपड़ों में आईं भाजपा की भोद्रोमोहिलास (महिलाओं) ने मेरे साथ बदसलूकी की।'

मजूमदार ने कहा, 'वो लोग अपशब्द बोल रहे थे। वो कह रहे थे 'यह विश्वविद्यालय सारी बुराई की जड़ है, वे सभी हर दिन अल्लाहु अकबर का जाप करते हैं' और मैं जोर से चिल्लाई कि ये झूठ है। तभी सबने मुझे चारों ओर से घेर लिया। वो महिलाएं मुझे धक्का देने लगी, एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो उससे भी झगड़ा किया। फिर मुझे दो आदमियों ने लात मारकर घसीटा। जो बोल रहे थे कि एक और मुसीबत मत खड़ी करो, छोड़ दो।'

हालांकि प्रोफेसर ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार सोमवार को कैंपस के पास हुई बैठक में पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वापन दास गुप्ता, बनगांव से लोकसभा सांसद, शांतनु ठाकुर और वरिष्ठ भाजपा नेता शामिक भट्टाचर्या मौजूद थे। भट्टाचर्या का कहना है कि वामदल समर्थक नारे लगा रहे थे और उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को धक्का दिया लेकिन हमने संयम बनाए रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+