निक के लिए खाना बनाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा- खतरनाक पत्नी हूं मैं

मुंबई। बीते साल दिसंबर के महीने में निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में कुछ खुलासा किया है। दरअसल एक चैट शो में पहुंचीं प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या वे निक के लिए खाना बनाती हैं तो उन्होंने कहा कि- निक एक अच्छे साउदर्न घर से हैं जहां उनकी मां खाना पकाती थीं मैं ऐसी नहीं हूं। इस मामले में मैं एक भयानक पत्नी हूं।

प्रियंका ने कहा नहीं पका सकती खाना तो क्या बोले निक?

प्रियंका ने कहा नहीं पका सकती खाना तो क्या बोले निक?

प्रियंका ने कहा कि 'मैं निक के लिए एग और टोस्ट बना सकती हूं। जब मैंने निक को बताया कि मैं खाना बनाना नहीं जानती तो उन्होंने जवाब में कहा था- कोई बात नहीं बेबी मुझे भी नहीं आता। बता दें कि निक ने हाल ही में 'सकर' गाना गाया जो कि काफी प्रसिद्ध हो रहा है।

खुलेआम प्यार जाहिर करने से नहीं चूकते निकयांका

खुलेआम प्यार जाहिर करने से नहीं चूकते निकयांका

प्रियंका और निक खुलेआम सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने से नहीं चूकते। अकसर ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के काफी करीब तस्वीरें शेयर करते हैं जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं और खूबसूरत कमेंट करते हैं।

प्रियंका और निक ने शाही अंदाज में रचाई थी शादी

प्रियंका और निक ने शाही अंदाज में रचाई थी शादी

पिछले साल प्रियंका और निक ने राजस्थान के उम्मैद भवन में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस शादी में देश विदेश की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। इसके अलावा बॉलीवुड के बड़े सितारे और राजनेता भी इसमें शामिल हुए थे। दोनों का शादी की ढेरों शानदार फोटो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच देर रात अस्‍पताल पहुंची प्रियंका, मधु चोपड़ा ने बताया क्‍यों गई थीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+