प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच देर रात अस्‍पताल पहुंची प्रियंका, मधु चोपड़ा ने बताया क्‍यों गई थीं

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उनके इस विजिट के पीछे की वजह उनकी फिल्म 'द स्काय इज पिंक' की शूटिंग और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी अटेंड करना बताया जा रहा है। इन सबके अलावा प्रियंका इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में है। हालांकि इसमें कितनी सच्‍चाई है इसका दावा नहीं किया जा सकता। लेकिन इस चर्चा को और हवा उस वक्‍त मिल गई जब प्रियंका चोपड़ा को देर रात उनकी मां संग मुंबई के एक अस्‍पताल में स्‍पॉट किया गया। फिर तुरंत ही अस्पताल में प्रियंका के सीक्रेट व‍िज‍िट का राज उनकी मां मधु चोपड़ा ने खोल दिया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब प्रियंका एक रेड कारपेट इवेंट पर ब्लैक ड्रेस में नजर आई तो ये खबरें आग की तरफ फैली गई थी प्रियंका प्रेग्नेंट है। मगर, धीरे धीरे ये खबर अफवाह में बदल गई थी। आईए जानते हैं क्‍या कहा है मधु चोपड़ा ने

मां मधु चोपड़ा ने बताया क्‍यों गई थीं प्रियंका अस्‍पताल

मां मधु चोपड़ा ने बताया क्‍यों गई थीं प्रियंका अस्‍पताल

मधु चोपड़ा ने बेटी की प्रेग्नेंसी की खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया। उन्होंने कहा, "हम अस्पताल गए जरूर थे, लेकिन एक करीबी र‍िश्तेदार को देखने। इसमें प्र‍ियंका की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई बात नहीं थी।" स्पॉटबाय को द‍िए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कि प्र‍ियंका की शादी को मुश्किल से कुछ महीने बीते हैं, इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाया जाना बेव‍कूफी है। उन्होंने कहा, "पहले मुझे इन बातों का फर्क पड़ता था, लेकिन अब मेरे ल‍िए ये आम बातें हैं। बस सुनती हूं और जाने देती हूं।"

कैमरे के गलत एंगल से दिख रहा था टमी बाहर

कैमरे के गलत एंगल से दिख रहा था टमी बाहर

मिड डे बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ। यह बहुत खराब एंगल था। उसका आउटफिट बहुत अच्छा था। सिर्फ तस्वीरों की वजह से ऐसा लगा। मैंने यह खबर देखने के बाद प्रियंका से फोन पर बात की। उसने मुझसे कहा कि वो थक गई थी इसलिए ऐसा पॉस्चर आ गए।'

मां को प्रियंका ने दिया ये जवाब

मां को प्रियंका ने दिया ये जवाब

मधु चोपड़ा ने आगे कहा- 'मैंने उससे कहा कि यह लोग क्या कह रहे हैं। फिर उसने कहा मम्मा मुझे थोड़ा अकेला छोड़ दो।' आपको बता दें, प्रियंका ने निक जोनस से 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से शादी की थी । इसके बाद प्रियंका ने 3 रिसेप्शन भी दिए।

10 मार्च को प्रियंका ने दी थी घर पर पार्टी

10 मार्च को प्रियंका ने दी थी घर पर पार्टी

दरअसल, 10 मार्च को आकाश अंबानी की शादी अटेंड करने के बाद प्रियंका ने अपने घर एक छोटी सी पार्टी रखी थी जहां, हुमा कुरैशी, जाह्नवी कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और ईशान खट्टर जैसे कुछ कलाकार भी शामिल थे और फिर 11 मार्च को प्रियंका को उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई के एक नामी अस्पताल में स्पॉट किया गया। पार्टी और फिर अस्‍पताल का कनेक्‍शन मिलाकर प्रेग्नेंसी की खबर को देखा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+