सुषमा स्वराज के निधन पर भावुक हुईं ममता बनर्जी, पूर्व विदेश मंत्री को बताया जबरदस्त राजनेता

नई दिल्ली। मंगलवार को देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन हो गया। वे 67 साल की थीं और उनके अचानक देहांत से देशभर में शोक की लहर है। हर कोई उनके लिए अपने विचारों और दुख को किसी न किसी माध्यम से व्यक्त कर रहा है। विपक्ष के नेता भी उनके अचानक निधन से हैरान हैं और अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। मैं उन्हें 1990 से जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएं अलग थीं लेकिन हमने संसद में साथ में काफी अच्छा वक्त बिताया है। एक जबरदस्त राजनेता, नेता, अच्छी इंसान। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी सहानुभूति।

this is what mamata banerjee says on demise of sushma swaraj

इसके अलावा भी कई नेताओं ने ट्विटर के माध्यम से उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया कि- 'दीदी मुझे आपसे शिकायत है, आपने बांसुरी से कहा था कि वह एक रेस्टोंरेंट ढूंढ़े और मुझे सेलेब्रिटी लंच पर लेकर चले। लेकिन आपने हम दोनों से अपना वादा पूरा नहीं किया।' इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- 'भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय का समापन हो गया। भारत ऐसे नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया।'

गौरतलब है कि सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा आज दोपहर को 3 बजे निकाली जाएगी। इससे पहले उनके शव को बीजेपी के कार्यालय में रखा जाएगा। मंगलवार को सुषमा को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज राजनीतिक जीवन में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। कई बार ऐसे मौके आए जब लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी समस्याएं उन्हें बताईं और सुषमा स्वराज ने एक आगे बढ़कर लोगों की सहायता की। ऐसा ही मौका उस वक्त आया, जब रियाद में फंसे एक भारतीय ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर खुद के फंसे होने की खबर दी और सुषमा ने तुरंत रिप्लाई करते हुए उसे हिम्मत दी। इसके अलावा भी वे परदेस में फंसे भारतीयों के लिए हमेशा खड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें- सुषमा स्वराज के निधन पर स्मृति ईरानी का भावुक ट्वीट, बोलीं - मुझे आपसे एक शिकायत है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+