ये है 'मुंह पर रूमाल' वाली इंदिरा गांधी की 38 साल पुरानी वो तस्वीर, जिस पर पीएम मोदी ने कसा तंज
Recommended Video


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोरबी में रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने मोरबी पहुंच कर उस वाकये का जिक्र किया, जिसमें इंदिरा गांधी ने अपनी नाक पर रूमाल रखा था। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को गुजरात की सड़कों से बदबू आती है, लेकिन हमारे लिए यह सुगंध है। आपको बता दें कि 38 साल पहले जब इंदिरा गांधी ने अपनी नाक पर रूमाल रखा था, उस समय इस तस्वीर को लेकर बहुत बवाल मचा था।

'इंदिरा गांधी नाक पर हाथ रखकर आईं गुजरात'
पीएम मोदी ने मोरबी में भाषण देते हुए कहा- मुझे याद है कि जब एक बार इंदिरा गांधी मोरबी आई थीं तो यहां पर बदबू से परेशान हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने अपने मुंह पर रुमाल रख ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि उस वक्त चित्रलेखा पत्रिका ने नाक पर रूमाल रखी उनकी तस्वीर भी छापी थी। पीएम मोदी ने अपनी नाक पर हाथ रखकर यह इशारा भी किया कि कैसे वह नाक ढककर मोरबी आईं थीं।

'मरे हुए जानवर और महकती इंसानियत'
चित्रलेखा मैगजीन में इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ यह कैप्शन लिखा हुआ था- 'मोरबी का जल तांडव, मरे हुए जानवर और महकती इंसानियत'। यह तस्वीर 1979 में मोरबी के मच्छू डैम हादसे के बाद की है। इसी हादसे के बाद इंदिरा गांधी मोरबी का दौरा करने आई थीं, जिसके बाद यह तस्वीर सामने आई थी।

मारे गए थे करीब 20,000 लोग
11 अगस्त 1979 को यह डैम टूटा था, जिसकी वजह से बहुत से लोग और पशु मारे गए थे। इस हादसे के बाद मोरबी का पूरा क्षेत्र पानी-पानी हो गया था। वहीं दूसरी ओर तत्कालीन सरकार के अनुसार इस हादसे में करीब 1000 लोग मारे गए थे, जबकि विपक्ष का कहना है कि उस हादसे में करीब 20,000 लोगों की मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications