'यह भारत की विदेश नीति नहीं, अडानी के कारोबार बढ़ाने की नीति है', राहुल गांधी ने विदेशों से डील पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की बांग्लादेश की पहली यात्रा पर बांग्लादेश को बिजली बेचने का निर्णय लिया गया है। कुछ दिनों बाद बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड ने अडानी के साथ 25 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

राहुल गांधी

Rahul Gandhi narendra modi Adani group: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के तहत भारत की विदेश नीति अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के हितों के अनुरूप है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के मोशन ऑफ थैंक्स पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा के बाद अडानी ने "जादुई" तरीके से वहां ठेके हासिल किए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी ने पीएम मोदी की केवल एक यात्रा से इजरायल और भारत के बीच 90 प्रतिशत रक्षा सौदे हासिल किए। राहुल गांधी ने ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उस देश का दौरा किया और "जादू" के साथ भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अडानी को 1 बिलियन अमरीकी डॉलर दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री की बांग्लादेश और श्रीलंका यात्राओं का भी उदाहरण दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की बांग्लादेश की पहली यात्रा पर बांग्लादेश को बिजली बेचने का निर्णय लिया गया है। कुछ दिनों बाद बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड ने अडानी के साथ 25 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जून 2022 में श्रीलंका के सीलोन बिजली बोर्ड के अध्यक्ष ने एक संसदीय सुनवाई की जानकारी दी कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने उन्हें बताया कि पीएम मोदी ने अडानी को पवन ऊर्जा का ठेका देने के लिए उन पर दबाव डाला।

Recommended Video

    Adani Group Stocks में कई दिनों बाद लौटी रौनक, Rahul Gandhi के आरोपों का असर नहीं ! | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि यही आपकी विदेश नीति का सार है। यह भारत की विदेश नीति नहीं, बल्कि अडानी की विदेश नीति है। यह उनके कारोबार को बढ़ाने की नीति है। वहीं, इसके बाद भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निराधार, बेशर्म और लापरवाह आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस खुद "बड़े घोटालों" में शामिल थी, जिसने देश की छवि को "खराब" किया।

    यह भी पढ़ें- अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, इन घोटालों को लेकर पूछे सवाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+