फोटो खिंचाने आई फैन ने अचानक कार्तिक आर्यन के साथ किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भले बहुत अधिक फिल्में नहीं की हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस के लाखों दीवाने हैं। वे जहां भी जाते हैं लोग उनकी स्माइल की तारीफ जरूर करते हैं। कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो लखनऊ का है जहां वे एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यहां वे फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहे हैं। यहां एक स्कूली छात्रा ने जो किया वो चौंकाने वाला है। लेकिन कार्तिक को ये इतना प्यारा लगा कि उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है।

छात्रा ने फोटो खिंचाई और कार्तिक के गालों को...

छात्रा ने फोटो खिंचाई और कार्तिक के गालों को...

वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक आर्यन के साथ ढेर सारी स्कूली छात्राएं फोटो क्लिक करा रही हैं। कार्तिक फोटो लेकर आगे बढ़ते ही हैं कि तभी एक छात्रा जोर से उनके गाल खींच देती हैं और इसपर कार्तिक बड़े प्यार से मुस्कुराते हैं जैसे उन्हें इसकी आदत हो। लड़की कार्तिक के गाल खींचकर यूं उछलती है मानो उसका कोई ख्वाब पूरा हो गया हो। इस वीडियो को खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

कार्तिक आर्यन के गालों को खींचने का खेल

कार्तिक ने ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भ्यानी के इंस्टाग्राम से रीपोस्ट किया है और उनके जबरदस्त कैप्शन का जवाब भी दिया है। दरअसल विरल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- 'डेयर गेम खेलिए, कार्तिक आर्यन के गालों को खींचने का डेयर, लखनऊ में कैप्चर हुआ दृश्य'। इसको कोट करते हुए कार्तिक ने वीडियो रीपोस्ट कर लिखा है- 'अब अगली बार किसी ने मेरे गाल खींचे तो डेयर गेम के चलते इसके जिम्मेदार आप होंगे विरल भ्यानी।'

'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे कार्तिक

'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे कार्तिक

कार्तिक के इस क्यूट वीडियो पर उनके फैंस शानदार कमेंट कर रहे हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- भीड़ में घिरीं सारा अली खान तो कार्तिक आर्यन ने इस तरह से निकाला बाहर, VIDEO वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+